मशाल जुलूस निकाल मंडलायुक्त व जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कानपुर।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ एवं उत्तर प्रदेश शिक्षणेत्तर संघ के पदाधिकारियों ने जिला विद्यालय निरीक्षक, कानपुर नगर द्वारा किए गए कथित अधिनियम विरुद्ध कार्यों के विरोध में मशाल जुलूस निकालकर अपना आक्रोश प्रकट किया। पदाधिकारियों ने यह मशाल जुलूस निकालकर जिलाधिकारी एवं मंडलायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश एवं अपर मुख्य सचिव (माध्यमिक शिक्षा) को ज्ञापन प्रेषित किया।
संगठन के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि ज्ञान भारती एमएस इंटर कॉलेज के वरिष्ठ कर्मचारी एवं शिक्षणेत्तर संघ के महामंत्री शिवबहादुर यादव का वेतन जिला विद्यालय निरीक्षक संतोष कुमार राय द्वारा अवैध रूप से अवरुद्ध किया गया है। इस कार्रवाई को संगठन ने अधिनियम विरुद्ध बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ एवं शिक्षणेत्तर संघ के संयोजक हरिश्चंद्र दीक्षित ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा शिवबहादुर यादव का वेतन रोकना तथा उनका मानसिक उत्पीड़न करना, किसी के प्रभाव या प्रेरणा में की गई कार्रवाई प्रतीत होती है। संगठन ने इस पूरे प्रकरण को दुर्भावनापूर्ण बताते हुए उच्च अधिकारियों से हस्तक्षेप की मांग की है।
ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि संगठन की कई लंबित मांगों को अनावश्यक रूप से टाला जा रहा है। इसके साथ ही सीनियर सिटीजन कर्मचारियों के अवशेषों (देयकों) की अनुमन्यता जारी न किए जाने एवं उनके साथ अपमानजनक व्यवहार किए जाने पर भी गहरा रोष व्यक्त किया गया। संगठन ने संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई किए जाने की मांग की। मशाल जुलूस के दौरान पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही उक्त प्रकरणों का न्यायसंगत निस्तारण नहीं किया गया, तो संगठन आंदोलन को और तेज करेगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों की होगी।
इस मशाल जुलूस में प्रमुख रूप से शिवबहादुर यादव, पंकज वर्मा, सुरेश चंद्र, राम भवन गौतम, इख्तियार अहमद, राजेंद्र कुरील, आर.पी. यादव, अनिल कुमार, अनिल सिंह, मुरलीधर त्रिपाठी, बाबूलाल, मनोज कुमार, पं. जितेंद्र वाल्मीकि, अफजाल अहमद, गोविंद कुमार, सुरेश यादव, उमेश चंद, मनजीत सिंह चड्ढा, राजकुमार शुक्ला, नरेश, राहुल, सुरेश कुमार, अखिलेश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद