कानपुर।
कानपुर के किदवई नगर क्षेत्र में “मेहनाज़ ज्वेल्स बाय कांडा ब्रदर्स” रिटेल ज्वैलरी शोरूम का भव्य उद्घाटन समारोहपूर्वक संपन्न हुआ। यह नया शोरूम 128/1, सी-ब्लॉक, हनुमान मंदिर के पास, किदवई नगर, कानपुर में स्थित है, जिसे आधुनिक सुविधाओं के साथ सजाया गया है।उद्घाटन अवसर पर बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की बेटी एवं अभिनेत्री टीना आहूजा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। उन्होंने विधिवत रूप से फीता काटकर शोरूम का उद्घाटन किया। उनकी मौजूदगी से कार्यक्रम में विशेष आकर्षण देखने को मिला और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग इस यादगार क्षण के साक्षी बने।
इस अवसर पर शोरूम के निदेशक साहिब सिंह, निदेशक जसनप्रीत सिंह तथा मैनेजिंग डायरेक्टर एवं सीईओ करणजीत सिंह भी उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि मेहनाज़ ज्वेल्स का मुख्य उद्देश्य ग्राहकों को गुणवत्ता, पारदर्शिता और आधुनिक सुविधाओं के साथ एक भरोसेमंद और संतोषजनक ज्वैलरी अनुभव प्रदान करना है।शोरूम में ग्राहकों के लिए सोना, डायमंड और चांदी के आभूषणों की आकर्षक रेंज उपलब्ध कराई गई है, जिसमें पारंपरिक, ब्राइडल और आधुनिक डिजाइनों का विशेष कलेक्शन शामिल है।मेहनाज़ ज्वेल्स की प्रमुख विशेषताओं में 11+1 स्कीम, एक वर्ष का फ्री ज्वैलरी इंश्योरेंस, ज्वैलरी पर ईएमआई सुविधा, सोने की ज्वैलरी पर 100 प्रतिशत बायबैक, डायमंड ज्वैलरी पर 90 प्रतिशत बायबैक एवं 95 प्रतिशत एक्सचेंज वैल्यू तथा ग्राहकों की पसंद के अनुसार कस्टमाइज्ड ज्वैलरी शामिल हैं।कंपनी का कॉर्पोरेट ऑफिस अमृतसर में स्थित है, जबकि इसके ब्रांच शोरूम सूरत, लखनऊ, अमृतसर, चंडीगढ़ और कानपुर में संचालित हो रहे हैं। उद्घाटन समारोह में शहर के गणमान्य नागरिकों, व्यापारिक प्रतिनिधियों और मीडिया कर्मियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
मेहनाज़ ज्वेल्स बाय कांडा ब्रदर्स” का उद्घाटन, टीना आहूजा रहीं मुख्य अतिथि