कानपुर।
रेल यात्रियों से चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जीआरपी कानपुर सेंट्रल पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो शातिर अभियुक्तों को चोरी के दो महंगे मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया है।
अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे प्रकाश डी के मार्गदर्शन, पुलिस महानिरीक्षक रेलवे मोदक राजेश डी. राव के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक रेलवे प्रयागराज प्रशान्त वर्मा की सतत मॉनिटरिंग में यह कार्रवाई की गई। पुलिस उपाधीक्षक रेलवे कानपुर सेंट्रल दुष्यन्त कुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना जीआरपी कानपुर सेंट्रल ओम नारायण सिंह के नेतृत्व में टीम द्वारा यह गिरफ्तारी की गई।
दिनांक 05.01.2026 को रात्रि लगभग 01:30 बजे कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन के हैरिशगंज पुल के पास रेलवे पटरी किनारे जूही यार्ड की ओर जाने वाले पैदल मार्ग पर चेकिंग के दौरान अभियुक्त
(1) आशू खान पुत्र पप्पू उर्फ इकबाल अहमद, निवासी शुक्लागंज, जनपद उन्नाव (उम्र लगभग 21 वर्ष) तथा
(2) शिवम निषाद पुत्र राकेश निषाद, निवासी देवरहट, जनपद कानपुर देहात (उम्र लगभग 20 वर्ष)
को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे ट्रेनों के धीमे होने पर खिड़की एवं दरवाजे के पास बैठे यात्रियों को निशाना बनाकर मोबाइल फोन चोरी व छिनैती की घटनाओं को अंजाम देते थे।
अभियुक्तों के कब्जे से चोरी के दो मोबाइल फोन (रेडमी एवं रियलमी कंपनी) बरामद किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब ₹1,10,000 बताई गई है।
गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना जीआरपी कानपुर सेंट्रल में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। दोनों अभियुक्तों का पूर्व आपराधिक इतिहास भी प्रकाश में आया है।
गिरफ्तारी टीम:प्रभारी निरीक्षक ओम नारायण सिंह सहित जीआरपी कानपुर सेंट्रल एवं सर्विलांस सेल प्रयागराज की टीम।
थाना जीआरपी कानपुर सेंट्रल ने दो शातिर अभियुक्तों को चोरी के मोबाइल फोन सहित किया गिरफ्तार