कानपुर।
नववर्ष 2026 की उमंग, उत्साह और उल्लास से कोआपरेटिव इस्टेट कार्यालय परिसर पूरी तरह जीवंत नजर आया। नववर्ष के शुभ अवसर पर चेयरमैन विजय कपूर को बधाई और शुभकामनाएं देने के लिए उद्यमियों, व्यापारियों, श्रमिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और शहर के गणमान्य नागरिकों का विशाल जनसमूह कार्यालय परिसर में उमड़ पड़ा। पूरा वातावरण उत्सव, अपनत्व और सौहार्द से सराबोर रहा।
लोगों ने पुष्प-गुच्छ भेंट कर, मालाएं पहनाकर और केक काटकर अपने बड़े भाई समान प्रिय नेता विजय कपूर को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। सभी आगंतुकों ने उनके स्नेहपूर्ण व्यवहार, मजबूत नेतृत्व और सामाजिक सरोकारों से प्रेरित होकर आशीर्वाद प्राप्त किया।
दादा नगर उद्योग व्यापार एसोसिएशन के सदस्यों ने ढोल-नगाड़ों के साथ समूह में पहुंचकर समारोह में विशेष उत्साह भर दिया। इस अवसर पर उन्होंने 51 किलो की भव्य माला पहनाकर चेयरमैन विजय कपूर का अभिनंदन किया, जिससे पूरा माहौल भावनात्मक और उल्लासमय हो उठा।
इस अवसर पर लोक लेखा समिति उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अजय कपूर तथा वरिष्ठ आयकर अधिकारी गीता टंडन कपूर भी कोआपरेटिव इस्टेट कार्यालय पहुंचे और विजय कपूर को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। सायंकाल के समय ठंड को देखते हुए गीता टंडन कपूर द्वारा कार्यालय के बाहर अलाव जलवाया गया, जिससे सामाजिक संवेदनशीलता का भी परिचय मिला।
चेयरमैन विजय कपूर ने सभी आगंतुकों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी का स्नेह और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि नववर्ष सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आए।
इस भव्य समारोह में कोआपरेटिव इस्टेट के उद्यमियों के साथ-साथ उत्तर प्रदेश प्लास्टिक मैन्युफैक्चरर्स वेलफेयर एसोसिएशन, कानपुर टेंट व्यापारी एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश साइकिल मर्चेंट एसोसिएशन, सरस बाग उद्योग व्यापार मंडल, दबौली वेस्ट नौरैयाखेड़ा व्यापार मंडल, दबौली गुजैनी व्यापार मंडल, कानपुर महानगर कन्फेक्शनरी एसोसिएशन, भगत सिंह मार्ग मार्केट एसोसिएशन, गोविंद नगर व्यापारी एसोसिएशन, दादा नगर–लोहिया नगर व्यापार मंडल सहित अनेक संगठनों के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में पम्मी खन्ना, गुरविंदर सिंह, अनूप कुशवाहा, नवीन मल्होत्रा, प्रवीण विज ‘दरोगा’, संदीप मल्होत्रा, सुरेश गोयल, एडवोकेट महेश माखीजा, नरेश पंजाबी, अखिलेश अग्रवाल, शरद शर्मा, संजीव कपूर, अशोक जुनेजा, हेमंत कौशिक, प्रेम नारायण शर्मा, शिशिर चौरसिया, शिव कुमार प्रजापति, नरेश विरमानी, संतोष गुप्ता, मयंक विज, अर्पित अवस्थी, रनवीर सिंह, जमुना प्रसाद, डॉ. नीरज सचान, व्यवसायी अमित साहनी, सारथी भल्ला, सीताराम शुक्ला, महेश शर्मा, बृजनंदन यादव, गौरव बाबा, हरीश मारवाह, बॉबी कपूर, रविशंकर शुक्ला, कुलदीप शुक्ला, मनीष सेठी, राघवेन्द्र गुप्ता, जे.पी. पाल, शम्मी मल्होत्रा, अंश चंदेल, यशपाल सचान सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे। यह समारोह केवल नववर्ष का स्वागत नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, व्यापारिक सहयोग और पारस्परिक सौहार्द का सशक्त उदाहरण बनकर सामने आया।
कोआपरेटिव इस्टेट कार्यालय में नववर्ष स्वागत समारोह