मनीष गुप्ता
कानपुर नगर। बिल्हौर बकोठी स्थित हाईवे पर सूबेदार होटल एंड रेस्टोरेंट का भव्य शुभारंभ समारोहपूर्वक संपन्न हुआ। इस अत्याधुनिक तीन मंजिला होटल एवं रेस्टोरेंट के शुरू होने से अब कानपुर, बिल्हौर सहित आसपास के क्षेत्र में रहने वाले लोगों और हाईवे से गुजरने वाले यात्रियों को बेहतर सुविधाओं के लिए कहीं दूर जाने की आवश्यकता नहीं होगी।उद्घाटन समारोह के दौरान मीडिया से बातचीत में प्रतिष्ठान संचालक दीपांकर कटियार ने बताया कि सूबेदार होटल एंड रेस्टोरेंट को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है। यहां शादी-विवाह सहित अन्य मांगलिक कार्यक्रमों का आयोजन लोग अपने बजट के अनुसार आसानी से कर सकेंगे। इसके साथ ही यात्रियों के ठहरने के लिए लग्जरी कमरे उपलब्ध कराए गए हैं। रेस्टोरेंट में परिवार सहित बैठने की उत्तम व्यवस्था की गई है, जहां शुद्ध शाकाहारी और स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया जा सकता है।
होटल का उद्घाटन विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना द्वारा फीता काटकर किया गया। मुख्य अतिथि का स्वागत अनिल कटियार एवं माला कटियार ने फूलों का गुलदस्ता और प्रतीक चिन्ह भेंट कर किया। विधानसभा अध्यक्ष ने नए प्रतिष्ठान के शुभारंभ पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह होटल क्षेत्र के लोगों के लिए सुविधाजनक सिद्ध होगा और रोजगार के अवसर भी सृजित करेगा।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व सांसद सुब्रत पाठक, सांसद अशोक रावत, विधायक राहुल सोनकर, विधायक श्रीकांत कटियार एवं विधायक आशिष सिंह उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने नए प्रतिष्ठान के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए अपने आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दीं। शुभारंभ अवसर पर सुंदरकांड एवं भजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित लोगों ने भाग लिया और प्रसाद ग्रहण कर कार्यक्रम का आनंद उठाया। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे एक बार अवश्य यहां आएं और उत्कृष्ट सेवाओं का लाभ उठाएं।
कार्यक्रम के अंत में सेजल कटियार एवं रुमल कटियार ने आए हुए सभी क्षेत्रीय गणमान्य व्यक्तियों, अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।