कानपुर। समाजवादी पार्टी के कानपुर नगर सचिव बनाए जाने पर मो. काज़िम का मीरपुर कैंट क्षेत्र में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा। समाजसेवा और कौमी एकता के प्रतीक माने जाने वाले मो. काज़िम को समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने नगर सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी।फेथफुल गंज निवासी मो. काज़िम इससे पूर्व भी समाजवादी पार्टी में अल्पसंख्यक सभा के नगर महासचिव जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए सक्रिय रूप से समाजसेवा करते रहे हैं। पार्टी और समाज के प्रति उनके योगदान को देखते हुए कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। नगर सचिव बनने पर हुए स्वागत कार्यक्रम में शादाब आलम, मुमताज अहमद मंसूरी, सत्यप्रकाश यादव, नवीन दीक्षित, अतीक खान, रईस आलम, नरेंद्र यादव, मनोज यादव, मो. जमीर, दीपक सहित अनेक कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे। सभी ने मो. काज़िम को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए संगठन को और मजबूत करने की उम्मीद है।
समाजवादी पार्टी के नगर सचिव बने मो. काज़िम, मीरपुर कैंट में हुआ भव्य स्वागत