फरार वारंटी गिरफ्तार, जीआरपी कानपुर सेन्ट्रल को मिली सफलता

कानपुर।
रेल में हो रही चोरी की घटनाओं की रोकथाम तथा फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना जीआरपी कानपुर सेन्ट्रल को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने काफी समय से फरार चल रहे एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
दिनांक 22 दिसंबर 2025 को अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे प्रकाश डी के मार्गदर्शन, पुलिस महानिरीक्षक रेलवे मोदक राजेश डी. राव के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक रेलवे प्रयागराज प्रशान्त वर्मा की सतत निगरानी में, पुलिस उपाधीक्षक कानपुर दुष्यन्त कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।
प्रभारी निरीक्षक जीआरपी कानपुर सेन्ट्रल ओम नारायण सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने माननीय न्यायालय अपर सिविल जज (सीडी)-05 कानपुर नगर द्वारा जारी एनबीडब्ल्यू के क्रम में चोरी के मुकदमे (मु0नं0-57787/17, धारा 380/411 भादवि) में वांछित वारंटी सलमान पुत्र अब्दुल अजीज निवासी नोनिया मोहाल, कुम्हार मंडी, थाना रेलबाजार कानपुर नगर को सुबह 9:30 बजे उसके घर के बाहर से गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त काफी समय से फरार चल रहा था। उससे पूछताछ कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक ओम नारायण सिंह सहित उपनिरीक्षक विनोद कुमार यादव, संदीप कुमार तिवारी, मुकुन्द लाल यादव, आशीष कुमार बौद्ध, हेड कांस्टेबल शिव सिंह, हरिपाल यादव, विजय शंकर, रवि कुमार, दीपक यादव तथा कांस्टेबल सत्येन्द्र सिंह, शिवेन्द्र कुमार, कैलाश कुमार व बलवन्त चौधरी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद