Bsnl केबल चोरी करने वाला मास्टरमाइंड गैंग पकड़ में कमिश्नरेट स्पेशल टीम और सेंट्रल जोन टीम का बड़ा ऑपरेशन

कानपुर-कानपुर कमिश्नरेट की स्पेशल टीम और अनवरगंज थाने की पुलिस ने मिलकर एक बड़ी सफलता दर्ज की है गुप्त सूत्रों से मिली सटीक जानकारी पर त्वरित कार्यवाही करते हुए डिप्टी पड़ाव पर चेकिंग अभियान चलाया गया, जहां पुलिस ने बीएसएनएल का चोरी किया गया केबल, उपकरण और एक लोडर बरामद करते हुए पाँच प्रोफेशनल चोरों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया पकड़े गए गैंग में बिहार के वारिश, आदिल, नाजिम, अजय और कल्याणपुर निवासी विजय शामिल हैं, जो लंबे समय से तार चोरी कर नेटवर्क सेवाओं को बाधित कर रहे थे इस महत्वपूर्ण ऑपरेशन में थाना प्रभारी अशोक दुबे, चौकी प्रभारी राहुल शुक्ला, उप निरीक्षक धीरेंद्र कुमार और खालिद खान की भूमिका बेहद निर्णायक रही पुलिस टीम की सतर्कता और दबिश से चोरों का पूरा नेटवर्क ध्वस्त हो गया है पुलिस अब इस गैंग के अन्य साथियों और चोरी की बड़ी सप्लाई चेन की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद