स्वास्थ्य विभाग में घमासान ACMO ने CMO पर लगाए गंभीर आरोप, हाई कोर्ट तक पहुँचा मामला

मनीष गुप्ता
कानपुर।
स्वास्थ्य विभाग में एक बार फिर बड़ा विवाद सामने आया है। इस बार मामला सीधे मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) पर लगे गंभीर आरोपों से जुड़ा है। पहले भी कई बार शिकायतें डीएम तक पहुँच चुकी हैं, लेकिन इस बार शिकायत विभाग के ही वरिष्ठ अधिकारी ACMO की ओर से आई है, जिसने पूरे तंत्र में हलचल मचा दी है।ACMO डॉ. यूबी सिंह ने CMO डॉ. हरिदत्त नेमी को लेकर गंभीर आरोपों की चिट्ठी भेजी है। डॉ. सिंह का आरोप है कि जब उन्होंने CMO की व्यक्तिगत अपेक्षाओं को पूरा नहीं किया, तो नाराज़ होकर CMO ने उनसे एनयूएचएम (NUHM) का महत्वपूर्ण चार्ज छीन लिया और इसे लेवल-3 के सबसे जूनियर अधिकारी को दे दिया। यह निर्णय न सिर्फ असामान्य है, बल्कि विभाग में अनुभव, वरिष्ठता और प्रशासनिक संतुलन को लेकर भी कई सवाल खड़े करता है।उधर, CMO डॉ. हरिदत्त नेमी ने आरोपों को पूरी तरह खारिज किया है। उनका कहना है,मैं हाई कोर्ट जा रहा हूँ। मेरे पास सारे सबूत हैं। ACMO डॉ. यूबी सिंह के खिलाफ कई शिकायतें पहले से ही मेरे पास आती रही हैं। जल्द ही मैं सभी तथ्यों को खुलकर रखूँगा।CMO की इस प्रतिक्रिया के बाद मामला और गर्म हो गया है। कर्मचारियों और अधिकारियों के बीच चर्चाओं का दौर तेज है। कई लोग ACMO की बातों को गंभीरता से देख रहे हैं, जबकि कुछ का कहना है कि CMO के पास मौजूद दस्तावेज़ और हाई कोर्ट जाने वाली बात स्थिति को नया मोड़ दे सकती है। विभागीय सूत्रों का कहना है कि आने वाले दिनों में यह मामला बड़े स्तर पर जा सकता है। दोनों पक्ष अपनी-अपनी तैयारियों में जुट चुके हैं। अभी किसी आधिकारिक जांच की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन विवाद का असर विभागीय कार्यप्रणाली पर साफ तौर पर दिखने लगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद