काल्पनिक व्यक्तियों का बीमा कर उन्हें मृत दिखा कर फर्जी क्लेम लेने वाला एलआईसी एजेंट धरा गया, 5 साल से था फरार

कानपुर-कानपुर की कोतवाली थाना पुलिस ने एलआईसी को चूना लगाने के आरोपी बीमा एजेंट फैजान खान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है आरोपी पिछले पांच साल से पुलिस को चकमा देकर फरारी की जिंदगी काट रहा था मुकदमा दर्ज होने के बाद वह बीमा एजेंसी छोड़कर मॉल में नौकरी करने लगा, ताकि उसकी पहचान न हो सके यह मामला वर्ष 2020 में तब उजागर हुआ जब भारतीय जीवन बीमा निगम की नगर शाखा-2 के तत्कालीन मुख्य प्रबंधक कैलाश नाथ ने कोतवाली थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया जांच में खुलासा हुआ कि कल्याणपुर निवासी फैजान खान ने काल्पनिक व्यक्तियों के नाम पर कई बीमा पॉलिसियां कराईं और उन सभी में खुद को नामिनी बनाया इसके बाद आरोपियों ने जाली दस्तावेज तैयार कर बैंक खाते खुलवाए और कुछ समय बाद फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र लगाकर एलआईसी से 25 लाख रुपये का क्लेम निकाल लिया यही नहीं आरोपी फैजान ने अन्य पॉलिसियों पर भी क्लेम के लिए दस्तावेज जमा किए थे, लेकिन संदेह होने पर कंपनी ने जांच शुरू की और बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आ गया पुलिस जांच में यह भी साबित हुआ कि फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेज तैयार करने में एमए सिद्दीकी और मोहम्मद इश्तियाक शामिल थे, जिन्हें पहले ही जेल भेजा जा चुका है थाना प्रभारी जगदीश प्रसाद पांडेय के मुताबिक मुख्य आरोपी फैजान अब सलाखों के पीछे है, जबकि मामले की आगे की कार्यवाही जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद