कानपुर-कानपुर के चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के स्टेडियम में 11 दिसंबर को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 635 जोड़ों का भव्य सामूहिक विवाह आयोजित होगा इस बार कार्यक्रम हाइटेक रहेगा, क्योंकि सभी दूल्हा-दुल्हन की उपस्थिति बायोमेट्रिक और फेस अटेंडेंस के माध्यम से दर्ज की जाएंगी मंगलवार को डीएम जितेन्द्र प्रताप सिंह ने तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया और आयोजन को बेहतर बनाने के निर्देश दिए डीएम ने पार्किंग, पेयजल, पंडाल, मंडप, सुरक्षा, आवागमन, बैठने की व्यवस्था, सफाई और बड़े साइनेज लगाने के निर्देश दिए, ताकि किसी को असुविधा न हो पूरे पंडाल को सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रखा जाएंगा नगर निगम को पर्याप्त डस्टबिन और सफाई कर्मियों की ड्यूटी सुनिश्चित करने को कहा गया जिला समाज कल्याण अधिकारी के अनुसार प्रत्येक जोड़े पर 1 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे इसमें 60,000 रुपये कन्या के खाते में बीटी के रूप में भेजे जाएंगे, 25,000 रुपये की वैवाहिक सामग्री साड़ी, चुनरी, पैंट-शर्ट कपड़ा, पायल-बिछिया, डिनर सेट, प्रेशर कुकर, ट्रॉली बैग, घड़ी, फैन, गद्दा व रजाई दी जाएगी 15,000 रुपये आयोजन पर व्यय होंगे बायोमेट्रिक पूरा होने के बाद जोड़ों को पहचान के लिए विशेष बैंड लगाया जाएगा सभी जोड़ों और परिजनों के लिए नाश्ता व भोजन की व्यवस्था भी की जाएंगी।
सीएसए स्टेडियम में 11 दिसंबर को 635 जोड़ों का हाइटेक सामूहिक विवाह, डीएम ने किया निरीक्षण