कानपुर-गोवा में हाल ही में हुए भीषण नाइट क्लब अग्निकांड में 25 लोगों की दुखद मौत की खबर ने पूरे देश को झकझोर दिया है इन मृतकों में कानपुर के कल्याणपुर निवासी रोहन भी शामिल हैं, जिनकी मौत दम घुटने (धुएं के कारण) से हुई है हादसे की खबर मिलते ही कल्याणपुर स्थित उनके मामा के घर में मातम छा गया है रोहन गोवा में शेफ के रूप में कार्यरत थे मृतक रोहन के पारिवारिक जीवन की कहानी बेहद मार्मिक है रोहन के माता-पिता का निधन उनके बचपन में ही हो गया था इसके बाद से उनकी मामी ने उन्हें अपने बेटे की तरह पाल-पोसकर बड़ा किया था वह अपने मामा के घर कल्याणपुर में ही रहते थे और रोज़गार के लिए गोवा गए थे रोहन के भाई अजय ने अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए बताया, “हम बचपन से साथ थे रोहन बहुत मेहनती और ज़िम्मेदार था वह परिवार को सहारा देने के लिए दूर गोवा गया था अचानक आई इस खबर ने हम सभी को भीतर तक तोड़ दिया है विश्वास नहीं हो रहा कि वह अब हमारे बीच नहीं है।”परिवार के सदस्यों और पड़ोसियों का कहना है कि रोहन का स्वभाव बहुत मिलनसार था और वह सभी के प्रिय थे। पूरा कल्याणपुर क्षेत्र इस हृदय विदारक घटना से स्तब्ध है, फिलहाल, परिवार गोवा प्रशासन और स्थानीय अधिकारियों से संपर्क साध रहा है ताकि रोहन के पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द कानपुर लाया जा सके और अंतिम संस्कार किया जा सके इस दुख की घड़ी में स्थानीय नेता और प्रशासन भी परिवार की मदद के लिए आगे आए हैं।
गोवा नाइट क्लब हादसे में 25 की मौत, कानपुर का शेफ रोहन भी शामिल