कानपुर-डॉ. गौर हरि सिंघानिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च (जीएचएस-आईएमआर) द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया, जिसमें संस्थान ने अपने वार्षिक ‘यदुपति सिंघानिया मेमोरियल लेक्चर’ के दूसरे संस्करण की घोषणा की यह व्याख्यान 9 दिसंबर 2025 को शाम 5:30 बजे मर्चेंट्स चैंबर ऑफ उत्तर प्रदेश ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएंगा प्रेस कॉन्फ्रेंस को जेके एंटरप्राइजेज लिमिटेड के जॉइंट एमडी पार्थो पी. कर और जीएचएस-आईएमआर के निदेशक डॉ. राहुल गोयल ने संबोधित किया, पार्थो पी. कर ने बताया कि यह कार्यक्रम संस्थापक चेयरमैन स्वर्गीय यदुपति सिंघानिया को श्रद्धांजलि है इस वर्ष कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता इसरो के विक्रम सारा भाई डिस्टिंग्विश्ड प्रोफेसर तथा आंध्र प्रदेश सरकार के मुख्य अंतरिक्ष सलाहकार डॉ. श्रीधर पनिक्कर सोमनाथ होंगे डॉ. सोमनाथ वही विशेषज्ञ हैं जिनके नेतृत्व में चंद्रयान-3 मिशन ने ऐतिहासिक सफलता हासिल की थी डॉ. सोमनाथ इस अवसर पर ‘स्पेस टेक्नोलॉजी, एप्लिकेशन्स एंड बिज़नेस अपॉर्म्युनिटीज़’ विषय पर व्याख्यान देंगे, श्री कर ने जानकारी दी कि चेयरमैन अभिषेक सिंघानिया द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप, यह वार्षिक व्याख्यान हर वर्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी पर एक बौद्धिक मंच के रूप में आयोजित किया जा रहा है पिछले वर्ष चिकित्सा क्षेत्र की विशेषज्ञ डॉ. प्रिया अब्राहम मुख्य वक्ता थीं, और इस वर्ष अंतरिक्ष विज्ञान के विशेषज्ञ डॉ. सोमनाथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे, श्री कर ने जोर देकर कहा, “यह विषय न केवल चंद्रयान मिशन के प्रभावों को समझाता है, बल्कि अंतरिक्ष क्षेत्र से उभर रहे नए व्यावसायिक अवसरों को भी उजागर करता है जो तकनीकी से जुड़े लोगों के लिए ही नहीं, बल्कि आम नागरिकों के लिए भी नए द्वार खोलता है” उन्होंने कहा कि ऐसे विमर्श युवा पीढ़ी को नवाचार से जोड़ते हैं और उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा देते हैं जीएचएस-आईएमआर के निदेशक डॉ. राहुल गोयल ने कार्यक्रम की क्रमवार जानकारी दी कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक रूप से दीप प्रज्वलन के साथ होगा, मुख्य अतिथि व प्रमुख वक्ता के रूप में इसरो के पूर्व अध्यक्ष एस. सोमनाथ अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम को सुशोभित करेंगे इस दौरान स्वर्गीय यदुपति सिंघानिया के जीवन और उपलब्धियों पर आधारित एक वृत्तचित्र (डॉक्यूमेंट्री) का चित्रण भी किया जाएंगा डॉ. गोयल ने मीडिया प्रतिनिधियों, उद्योग जगत के विशेषज्ञों, शिक्षाविदों और प्रतिष्ठित व्यावसायिक हस्तियों को इस ऐतिहासिक आयोजन में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया है उन्होंने बताया कि यह व्याख्यान नवाचार, व्यावसायिक नेतृत्व और सामाजिक विकास पर महत्वपूर्ण दृष्टिकोण प्रदान करने वाला एक प्रेरणादायी अनुभव होगा।
यदुपति सिंघानिया मेमोरियल लेक्चर आज से इसरो के पूर्व अध्यक्ष डॉ. एस. सोमनाथ होंगे मुख्य वक्ता