हाईवे पर ‘बुलेट वाली दुल्हन’ का खतरनाक स्टंट—ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही उजागर

कानपुर-कानपुर कमिश्नरेट के पूर्वी जोन में यातायात नियमों के खुलेआम उल्लंघन का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है यातायात माह के अंतिम चरण में, एक महिला ने दुल्हन के पहनावे में बुलेट मोटरसाइकिल (UP78 HY 2724) चलाते हुए, बीच हाईवे पर एक हाथ छोड़कर स्टंट किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है यह मामला थाना पुलिस और ट्रैफिक पुलिस की सक्रियता पर गंभीर सवाल खड़े करता है प्राप्त जानकारी के अनुसार, पूर्वी जोन के अंतर्गत आने वाले एक व्यस्त हाईवे पर यह घटना हुई बुलेट बाइक पर सवार एक महिला, जिसने दुल्हन का पूरा पहनावा धारण किया हुआ था, यातायात नियमों को ताक पर रखकर तेज़ रफ़्तार में बाइक चला रही थी वायरल हुए वीडियो में स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि महिला एक हाथ से बुलेट को नियंत्रित कर रही है, जबकि दूसरा हाथ उसने छोड़ रखा है यह हरकत न केवल उसकी, बल्कि हाईवे पर चल रहे अन्य राहगीरों और वाहन चालकों की जान को भी खतरे में डाल रही थी यह घटना ऐसे समय में हुई है जब पुलिस कमिश्नरेट द्वारा यातायात नियमों के पालन के लिए लगातार जागरूकता अभियान और सख्ती बरती जा रही है यातायात माह के दौरान इस तरह बीच हाईवे पर रील बनाकर नियमों की धज्जियाँ उड़ाना सीधे तौर पर पुलिस और ट्रैफिक पुलिस को खुली चुनौती देने जैसा है स्थानीय नागरिकों और सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने इस पर आक्रोश व्यक्त किया है और पुलिस से तत्काल कार्यवाही की मांग की है लोगों ने सवाल उठाया है कि आखिर सरेआम हाईवे पर इस तरह के स्टंट किए गए, लेकिन मौके पर तैनात पुलिसकर्मी कहाँ थे? पुलिस प्रशासन के लिए यह गंभीर जाँच का विषय है कि यातायात माह के समापन के बावजूद बुलेट पर सवार होकर दुल्हन के वेश में यह रील बनाकर बीच हाईवे पर क्या दर्शाया गया और इसके पीछे कौन लोग थे पुलिस अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया है और बाइक के नंबर (UP78 HY 2724) के आधार पर वाहन मालिक और स्टंट करने वाली महिला की पहचान कर नियमानुसार सख्त कार्यवाही करने की बात कही है यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत जुर्माना लगाने और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद