सरकारी गवाह बनने के बाद आरोपी बनी थी मनु पांडे, सितंबर 2023 में पुलिस ने की थी कुर्की की कार्यवाही
कानपुर देहात-उत्तर प्रदेश के बहुचर्चित बिकरू कांड में वांछित चल रही आरोपी मनु पांडे ने आखिरकार लगभग ढाई साल की फरारी के बाद गुरुवार को कानपुर देहात की माती कोर्ट में सरेंडर कर दिया पुलिस लगातार मनु पांडे की तलाश कर रही थी, लेकिन वह पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में हाजिर होने में सफल रही।
गवाह से आरोपी बनने तक का घटनाक्रम
मनु पांडे कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे के मामा प्रेम प्रकाश पांडे की पुत्रवधू है प्रेम प्रकाश पांडे को बिकरू कांड की अगली सुबह ही पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया था बिकरू कांड के शुरुआती चरण में पुलिस ने मनु पांडे को सरकारी गवाह बनाया था हालांकि, बाद में एक ऑडियो क्लिप सामने आया, जिसमें घटना के दौरान मनु पांडे की अन्य आरोपियों से बातचीत रिकॉर्ड थी इस ऑडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने मनु पांडे को इस जघन्य हत्याकांड में आरोपी बना दिया था, मनु पांडे घटना के बाद से ही फरार चल रही थी पुलिस द्वारा उसकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही थी फरारी के कारण, पुलिस ने सितंबर 2023 में मनु पांडे के घर कुर्की की कार्यवाही भी की थी यह सरेंडर पुलिस के लिए एक झटका माना जा रहा है, क्योंकि ढाई साल की मशक्कत के बावजूद पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर पाई और उसने सीधे कोर्ट में समर्पण कर दिया मनु पांडे का यह सरेंडर बिकरू कांड से जुड़े कानूनी मामलों में एक और महत्वपूर्ण मोड़ लेकर आया है अब कोर्ट में आगे की कानूनी कार्यवाही शुरू की जाएगी।