बलिया : सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, वायरल वीडियो में जयमाल स्टेज पर दूल्हा के साथ उसकी दुल्हन सोफे पर बैठी है, स्टेज पर जाने वाले मेहमानों का दूल्हा अभिनन्द करने के साथ ही पैर छू कर आशीर्वाद लेता दिख रहा है, अचानक जयमाल स्टेज पर बैठे दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद देने के लिए पहुंचे अतिथियों की संख्या बढ़ जाती है, सभी सोफे के पीछे खड़े हो कर आशीर्वाद देते तभी अचानक कुछ ऐसा होता जिसके बाद अफरा-तफ़री का माहौल बन जाता है, स्टेज के नीचे खड़े लोग चिल्लाने लगते है दरअसल इस दौरान स्टेज पर आशीर्वाद देने गए लोग और दूल्हा- दुल्हन समेत सभी एक साथ धड़ाम से गिर जाते है ये सब कुछ किसी के मोबाइल कैमरे में रिकार्ड हो जाता है फिर क्या था देखते ही देखते घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो जाता है पड़ताल में पता चला कि वायरल वीडियो बलिया शहर के रामलीला मैदान का है जहां मांगलिक कार्यक्रम के दौरान ये घटना घटित हुई है इस मांगलिक कार्यक्रम में घटित घटना से जुड़े इस वायरल वीडियो में दूल्हा-दुल्हकन को आशीर्वाद देने स्टेज पर भाजपा के जिला अध्यक्ष संजय मिश्रा, बांसडीह विधायक केतकी सिंह के ससुर के साथ ही कई अन्य नेता व मेहमानों की स्टेज पर मौजूदगी देखी जा सकती है बताया जा रहा है कि स्टेज पर ज्यादा भार पड़ने से स्टेज अचानक टूट गया दूल्हा- दुल्हन सहित सभी लोग स्टेज टूटने से नीचे गिर गए। मिली जानकारी के मुताबिक स्टेज पर मौजूद एक पूर्व प्रधान का पैर फैक्चर बताया जा रहा है वही दूल्हा-दुल्हन के अलावा भाजपा जिला अध्यक्ष और विधायक केतकी सिंह के ससुर समेत अन्य लोगों को हल्की चोटें आई है।
बलिया में मांगलिक कार्यक्रम में हादसा: जयमाल स्टेज धराशायी, नेताओं सहित कई लोग घायल