कानपुर/लखनऊ-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की संवेदनशीलता और लखनऊ की हजरतगंज पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने कानपुर की एक मूक-बधिर बच्ची ‘खुशी’ के जीवन को नई दिशा दी है अपने मुख्यमंत्री से मिलने की इच्छा लिए कानपुर से अकेली लखनऊ पहुँची खुशी का सपना न सिर्फ पूरा हुआ, बल्कि सीएम योगी ने उसकी पीड़ा सुनकर तुरंत उसके मुफ्त इलाज और रहने की व्यवस्था करने का आदेश दिया, मामला उस समय शुरू हुआ जब गत दिवस देर रात्रि हजरतगंज थाना प्रभारी विक्रम सिंह अपनी टीम के साथ गश्त पर थे उन्होंने देखा कि एक नाबालिग बच्ची सड़क पर अकेली खड़ी है बच्ची मूक-बधिर थी और कुछ भी बताने में असमर्थ थी इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने बच्ची को सुरक्षित थाने पहुंचाया थाने में ट्रांसलेटर की मदद से जब बच्ची से संपर्क साधा गया, तो पता चला कि उसका नाम ‘खुशी’ है और वह कानपुर से आई है वह अपने साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बनाई हुई एक पेंटिंग लेकर आई थी और उसका एकमात्र उद्देश्य सीधे मुख्यमंत्री से मिलना था इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने बच्ची को सीएम से मिलवाने का वादा किया, जो उन्होंने अगले ही दिन पूरा कर दिया इंस्पेक्टर विक्रम सिंह की पहल पर ‘खुशी’ की मुलाकात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से करवाई गई सीएम योगी ने पूरी आत्मीयता से बच्ची का हालचाल पूछा बच्ची ने इशारों की भाषा में अपनी पेंटिंग मुख्यमंत्री को भेंट की और फिर अपनी पीड़ा व्यक्त की बच्ची की स्थिति और इच्छा को समझते हुए, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तुरंत भावुक हो गए और उन्होंने मौके पर ही उच्चाधिकारियों को निर्देश दिए मुख्यमंत्री के त्वरित आदेश करते हुए कहा कि लखनऊ में बच्ची के रहने की उचित व्यवस्था तत्काल की जाए, बच्ची का पूरा इलाज लखनऊ के प्रतिष्ठित मेदांता अस्पताल में कराया जाएंगा, सीएम ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा, “बच्ची की आवाज सुननी है, करोड़ों भी लगें तो सरकार देगी।” हजरतगंज थाना प्रभारी विक्रम सिंह की संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा ने एक गुमशुदा बच्ची को न सिर्फ सुरक्षित उसके उद्देश्य तक पहुँचाया, बल्कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की त्वरित और मानवीय पहल ने बच्ची के चेहरे पर दोगुनी मुस्कान लौटा दी मुख्यमंत्री ने बच्ची को एक नया जीवन देने का संकल्प लिया है, जहां वह न सिर्फ सुन सकेगी बल्कि बोल भी सकेगी यह घटना पुलिस की मानवीय छवि और मुख्यमंत्री की जन-कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता का एक उत्कृष्ट उदाहरण बन गई है।
मूक-बधिर खुशी का सपना पूरा, सीएम योगी ने दिलाई नई जिंदगी