चार सूत्रीय मांगों को लेकर पेंशनरों का हल्ला बोल

कानपुर।
ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति उत्तर प्रदेश कानपुर मंडल द्वारा आज क्षेत्रीय भविष्य निधि कार्यालय, सर्वोदय नगर में तीसरे चरण के विजय संकल्प अभियान के अंतर्गत विशाल रैली एवं धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय कमांडर अशोक राउत, राष्ट्रीय महामंत्री आदरणीय वीरेंद्र सिंह राजावत तथा प्रदेश अध्यक्ष ओम शंकर तिवारी के निर्देशन में संपन्न हुआ। लखनऊ से आई महिला विंग की टीम— प्रदेश महामंत्री श्रीमती सुधा निगम, प्रांतीय अध्यक्षा श्रीमती गीता वर्मा सहित दर्जनों महिला प्रतिनिधियों ने भी कानपुर पहुँचकर प्रदर्शन में भाग लिया। कार्यक्रम की अगुवाई राष्ट्रीय सलाहकार राजेश कुमार शुक्ला, प्रदेश महामंत्री राज नारायण द्विवेदी, प्रदेश मीडिया प्रभारी सुभाष चौबे एवं अन्य प्रमुख पदाधिकारियों ने की। मंडल अध्यक्ष श्री अशोक कुमार यादव की अध्यक्षता में विशाल रैली नारेबाजी के साथ भविष्य निधि कार्यालय परिसर तक निकाली गई।
कमिश्नर को सौंपा गया चार सूत्रीय मांग पत्र
धरना-प्रदर्शन के उपरांत समिति ने श्रम मंत्री मनसुख मांडवीया, भारत सरकार को संबोधित चार सूत्रीय मांग पत्र मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मिलकर कमिश्नर शाहिद इकबाल को सौंपा। उन्होंने आश्वासन दिया कि ज्ञापन को संस्तुति सहित श्रम मंत्रालय नई दिल्ली भेजा जाएगा।
नेताओं का संबोधन
राष्ट्रीय सलाहकार राजेश कुमार शुक्ला ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष कमांडर अशोक राउत के आह्वान पर आगामी 3 व 4 दिसंबर 2025 को जंतर-मंतर, नई दिल्ली में होने वाले विशाल धरना-प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर “निर्णायक लड़ाई” को सफल बनाना है। प्रदेश अध्यक्ष ओम शंकर तिवारी ने कहा कि बीते आठ वर्षों से 7500 रुपए प्लस डीए, आयुष्मान योजना के अंतर्गत पति-पत्नी को निशुल्क चिकित्सा सुविधा सहित चार सूत्रीय मांगों को लेकर किए जा रहे आंदोलनों के बावजूद सरकार द्वारा केवल आश्वासन ही दिया गया है। उन्होंने इसे सरकार की “उदासीनता एवं हठधर्मिता” बताया। उन्होंने कहा कि चौथी चरण की यह लड़ाई निर्णायक होगी और दिल्ली में उपस्थिति ही विजय सुनिश्चित करेगी।प्रांतीय महामंत्री श्री राज नारायण द्विवेदी ने केंद्रीय नेतृत्व द्वारा अब तक हुए प्रयासों और प्राप्त प्रगति का उल्लेख करते हुए कहा कि 3-4 दिसंबर को सभी मंडलों से विशाल उपस्थिति आंदोलन को निर्णायक मोड़ देगी। सभा में उपस्थित सभी पेंशनरों ने दोनों हाथ उठाकर दिल्ली पहुँचने का संकल्प लिया।
अन्य वक्ताओं के उद्बोधन
सभा को प्रांतीय उपाध्यक्ष पी.सी. मिश्रा, प्रांतीय महामंत्रीया श्रीमती सुधा निगम, प्रदेश संगठन सचिव जी.पी. पाठक, प्रांतीय उपाध्यक्ष अभिनंदन पांडे, बसंत लाल, विरजन बाबू सचान, राम हरि कुशवाहा आदि ने संबोधित किया। सभा में प्रमुख रूप से
के.के. मिश्रा, शिव बहादुर सिंह, आर.के. पांडे, ओ.एन. बाजपेई, डी.एन. शुक्ला, एच.पी. शुक्ला, शीतला प्रसाद वाजपेई, गणेशी लाल चौरसिया, पी.एन. तिवारी, अनिल सक्सेना, डी.के. श्रीवास्तव, चंद्र प्रकाश, अरुण कुमार चतुर्वेदी, जे.पी. पाठक, साबिर अली सहित बड़ी संख्या में पेंशनर्स उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रांतीय समन्वयक जय रूप सिंह परिहार ने किया। सभा के अंत में मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार यादव ने पेंशन से संबंधित मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करते हुए सभी पेंशनरों से भारी संख्या में दिल्ली पहुँचने का आह्वान किया। उन्होंने सभी उपस्थित साथियों का आभार व्यक्त कर सभा के समापन की घोषणा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद