रतन लाल शर्मा क्रीड़ा स्थल पर हुआ रंगारंग आयोजन, मेडल देकर बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की
कानपुर-कानपुर स्थित मदर टेरेसा हायर सेकेंडरी स्कूल का 8वां खेल दिवस रविवार को स्वर्गीय रतन लाल शर्मा स्मारक क्रीड़ा स्थल में बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस वार्षिक आयोजन में छात्र-छात्राओं ने अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया, खेल दिवस समारोह में पुलिस उपायुक्त मुख्यालय एसएम कासिम आबिदी ने मुख्य अतिथि की भूमिका निभाई उनके साथ ही ज़िलाध्यक्ष शिवराम सिंह और शमूएल सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, मुख्य अतिथि एसएम कासिम आबिदी ने विधिवत रूप से मशाल प्रज्वलित कर भव्य आयोजन का शुभारंभ किया इस दौरान उन्होंने बच्चों को खेल के प्रति प्रोत्साहित किया और अनुशासन के महत्व पर ज़ोर दिया, खेल दिवस के अवसर पर छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रकार की रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिसने दर्शकों का मन मोह लिया स्वर्गीय रतन लाल शर्मा स्मारक क्रीड़ा स्थल पर विभिन्न प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं जिनमें बच्चों ने दौड़, कूद और अन्य एथलेटिक स्पर्धाओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया हर प्रतियोगिता में बच्चों का उत्साह देखने लायक था, समारोह के समापन पर मुख्य अतिथि पुलिस उपायुक्त मुख्यालय एसएम कासिम आबिदी ने विजेता बच्चों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया उन्होंने मेडल पाने वाले सभी छात्रों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ खेल भी जीवन में सफलता के लिए अत्यंत आवश्यक है, स्कूल प्रबंधन ने मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों का आभार व्यक्त किया और बच्चों को खेलों में सक्रिय रहने के लिए प्रेरित किया।