“कानपुर में EPS-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति की प्रांतीय बैठक, 3-4 दिसंबर दिल्ली आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान

कानपुर। ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति उत्तर प्रदेश की प्रांतीय कार्यकारिणी की अति आवश्यक बैठक गुरुवार को रावतपुर स्थित केंद्रीय रीजनल वर्कशॉप यूनियन कार्यालय में प्रांतीय अध्यक्ष ओम शंकर तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में आगामी 3 और 4 दिसंबर 2025 को जंतर-मंतर, नई दिल्ली में होने वाले समिति के विशाल आंदोलन की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। सभा को संबोधित करते हुए एनएसी के राष्ट्रीय सलाहकार राजेश शुक्ला ने राष्ट्रीय अध्यक्ष कमांडर अशोक राऊत के आवाहन का उल्लेख करते हुए कहा कि आंदोलन को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में पेंशनरों का दिल्ली पहुँचना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सरकार को जगाने के लिए अब व्यापक स्तर पर संघर्ष ही एकमात्र विकल्प रह गया है।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के.एस. तिवारी ने पेंशन बढ़ोतरी की चार प्रमुख मांगों—7500 रुपये पेंशन प्लस महंगाई भत्ता, संपूर्ण चिकित्सा सुविधा सहित अन्य अधिकारों—को लेकर अंतिम क्षण तक संघर्ष जारी रखने की दृढ़ता व्यक्त की। वहीं राष्ट्रीय सचिव राजीव भटनागर ने 13 और 14 अक्टूबर 2025 के आंदोलन का विस्तृत विवरण देते हुए कहा कि पिछले अनुभव बताते हैं कि सरकार बिना बड़े जनदबाव के कोई निर्णय नहीं लेगी, इसलिए 3-4 दिसंबर को भारी संख्या में दिल्ली पहुँचना अत्यंत आवश्यक है।

सभा में ओंकार नाथ तिवारी, अशोक कुमार यादव, इफ्तिखार अहमद, कमलेश श्रीवास्तव, रमेश श्रीवास्तव, अभिनंदन पांडे, रामफेर, ज्ञान प्रकाश पाठक, जय रूप सिंह परिहार, सुभाष चौबे, पी.सी. मिश्रा, अशोक बाजपेई, पुत्तू सिंह कुशवाहा, गंगा प्रसाद लोधी, सुधा निगम, दिलीप पांडे, राजशेखर नागर, अनूप कुशवाहा, राजेंद्र सिंह, के.के. तिवारी और डी.डी. यादव सहित कई अन्य पदाधिकारियों ने भी अपने विचार रखें।

बैठक के अंत में प्रांतीय अध्यक्ष ओम शंकर तिवारी ने कहा कि यह आंदोलन “विजय संकल्प आंदोलन” है और राष्ट्रीय अध्यक्ष कमांडर अशोक राऊत ने इसे जीत का नारा दिया है। उन्होंने कहा कि सभी पेंशनर विजय संकल्प के साथ दिल्ली पहुँचें, क्योंकि इस बार संघर्ष निर्णायक होगा।
उन्होंने निर्देश दिया कि सभी जिला अध्यक्ष और सचिव 30 नवंबर 2025 तक अपने जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री, क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त, स्थानीय मंत्रियों व सांसदों को ज्ञापन अवश्य सौंपें। इसके लिए मंडल एवं प्रांतीय पदाधिकारी सहयोग प्रदान करेंगे। सभा का संचालन प्रांतीय महामंत्री राज नारायण द्विवेदी ने किया। अंत में प्रांतीय अध्यक्ष ने सभी उपस्थित पदाधिकारीयों का आभार व्यक्त कर बैठक समाप्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद