कानपुर-छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय ने टाइम्स हायर एजुकेशन (टीएचई) इंटरडिसिप्लिनरी साइंस रैंकिंग्स (ISR)-2026 में अपनी पहली उपस्थिति दर्ज करते हुए अंतर्राष्ट्रीय पहचान हासिल की है सीएसजेएमयू ने विश्व स्तर पर 501-600 बैंड में स्थान प्राप्त किया है इस उपलब्धि के साथ, सीएसजेएमयू उत्तर प्रदेश के राज्य विश्वविद्यालयों में दूसरा शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाला संस्थान बन गया है, टीएचई-आईएसआर रैंकिंग बहु-विषयक वैज्ञानिक अनुसंधान की गुणवत्ता और जटिल वैश्विक समस्याओं के समाधान के लिए विभिन्न वैज्ञानिक क्षेत्रों के एकीकरण का मूल्यांकन करती है कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक ने इस सफलता को कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल के मार्गदर्शन और विश्वविद्यालय की मजबूत शोध संस्कृति का प्रमाण बताया है यह उपलब्धि सीएसजेएमयू के लिए वैश्विक साझेदारियों, उत्कृष्ट शोधार्थियों को आकर्षित करने और शोध वित्तपोषण के नए अवसर खोलेगी, जो नवाचार और विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्टता की दिशा में एक बड़ा कदम है।
सीएसजेएमयू ने टीएचई वैश्विक रैंकिंग में दर्ज की ऐतिहासिक एंट्री