मनीष गुप्ता, कानपुर।
बिधनू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) से जुड़ा ₹25,000 वसूली मामला अब नए मोड़ पर पहुँच गया है।
तीन दिन की तय समय-सीमा पूरी होने के बाद संबंधित सीएचसी अधिकारी ने जवाब दाखिल करने के लिए 7 दिन का अतिरिक्त समय मांगा है।
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. यू.बी. सिंह ने बताया कि —
“सीएचसी बिधनू के प्रभारी ने अपने स्पष्टीकरण के लिए सात दिन की मोहलत मांगी है। मामला गंभीर है, इसलिए विभाग ने इस पर विचार किया है।”
🔸 विभाग में बनी नजरें, विजिलेंस की जांच जारी
वसूली प्रकरण पर पहले ही विजिलेंस टीम नजर बनाए हुए है। क्लिनिक सीलिंग और कथित “सहयोग राशि” को लेकर जो ऑडियो क्लिप वायरल हुई थी, उसकी जांच भी जारी है।
विभागीय सूत्रों के अनुसार, अब जवाब के साथ तथ्यों की जांच रिपोर्ट भी मांगी जाएगी।
🔸 चार दिन और बाकी, बढ़ी हलचल
अब जबकि अधिकारी को सात दिन का समय मिला है, उसमें से चार दिन अभी बाकी हैं।
स्वास्थ्य विभाग में चर्चा है कि “मामले को शांत नहीं, साफ़ करना पड़ेगा।”
वहीं, कई अधिकारी अपनी सफाई रिपोर्ट तैयार करने में जुटे हैं ताकि कोई उच्चस्तरीय कार्रवाई न हो।
🔸 सोमवार से अब अगले सप्ताह पर निगाहें
पहले जहां सोमवार को जवाब आने की उम्मीद थी, अब पूरा विभाग अगले सप्ताह तक की प्रतीक्षा में है।
देखना होगा — यह बढ़ी हुई मोहलत “सफाई” साबित होती है या “नई जांच” की दस्तक बनती है।