महापौर प्रमिला पांडेय ने इंग्लैंड के मेयर राज मिश्रा का भव्य स्वागत किया

कानपुर-कानपुर में नगर निगम मुख्यालय, मोतीझील में महापौर प्रमिला पांडेय ने वेलिंगबरो, इंग्लैंड के मेयर राज मिश्रा का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर नगर निगम मुख्यालय को गुब्बारों और कालीन से सजाया गया, जिससे पूरे माहौल में उत्सवपूर्ण और खुशनुमा माहौल बना।
नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय, पार्षद पवन पांडेय, सौरभ देव, नीरज रक्सेल, नीरज कुमार गुप्ता, आरती त्रिपाठी, विकास साहू, डॉ. अखिलेश वाजपेयी, वीरेन्द्र सिंह, कौशल कुमार मिश्रा, नीरज सिंह, आनन्द शुक्ला, राम नारायण सहित अन्य अधिकारियों ने राज मिश्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया।
महापौर प्रमिला पांडेय ने कहा कि वेलिंगबरो और कानपुर के बीच संबंध मजबूत करने के लिए नगर निगम हमेशा तत्पर रहेगा। उन्होंने बताया कि सांस्कृतिक और आर्थिक सहयोग बढ़ाने के लिए दोनों नगरपालिकाएं मिलकर काम करेंगी।

इस अवसर पर सभी उपस्थित लोगों ने राज मिश्रा को शुभकामनाएं दीं और उपहार भेंट किए। मेयर राज मिश्रा ने स्वागत के लिए आभार व्यक्त करते हुए कानपुर की मेहमाननवाजी की प्रशंसा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद