ट्रेन में बम की झूठी सूचना फैलाने वाले दो युवक गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

कानपुर-कानपुर में एक बड़ी घटना में दो युवकों ने आम्रपाली एक्सप्रेस ट्रेन में बम होने की झूठी सूचना दी, जिससे हड़कंप मच गया सूचना मिलते ही बीडीडीएस टीम, एसीपी कैंट, एसीपी एलआईयू, एसएचओ रेलबाजार, जीआरपी और आरपीएफ टीम ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की सघन जांच की परंतु जांच में नहीं मिली कोई संदिग्ध वस्तु, पूरी जांच के दौरान ट्रेन में कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली पूछताछ में दोनों युवकों ने बताया कि ट्रेन में बैठने को लेकर हुए झगड़े के कारण उन्होंने झूठी सूचना दी थी दोनों ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए क्षमा याचना की है पुलिस कार्यवाही की जानकारी देते हुए सहायक पुलिस आयुक्त छावनी आकांक्षा पाण्डेय ने बताया कि दोनों युवकों के खिलाफ विधिक कार्यवाही की जा रही है थाना जीआरपी कानपुर सेंट्रल पर दोनों से पूछताछ की जा रही है और उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है, पुलिस ने दोनों युवकों की पहचान दीपक चौहान और अंकित चौहान पुत्रगण गुलाब सिंह, निवासी ग्राम राह, थाना घाटमपुर, जनपद कानपुर नगर के रूप में की है पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्यवाही कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद