संगठन में उन्हीं को वरीयता जो जमीनी स्तर पर संगठन के लिए करेगा कार्य। प्रदेश अध्यक्ष कुं मनोज भदौरिया
कानपुर।
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के द्वारा संगठन को विस्तार देने तथा समाज को एकजुटता प्रदान करने हेतु दशहरा मिलन समारोह सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष कुं मनोज भदौरिया जिला जालौन स्थित उरई पहुंचे। जहां पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत माल्यार्पण कर किया। अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष कुं मनोज भदौरिया ने स्पष्ट किया कि संगठन में उन्हीं को वरीयता दी जाएगी जो जमीनी स्तर पर संगठन के लिए कार्य करेगा। संगठन का उद्देश्य ही समाज के उत्थान के लिए हुआ है। श्री भदौरिया ने आगामी 12 अक्टूबर को कानपुर के बर्रा स्थित शकुंतला लॉन में होने वाले शौर्य शक्ति महासम्मेलन एवं दशहरा मिलन समारोह के लिए सभी से भारी संख्या में सम्मिलित होने का आव्हान किया। वहीं दूसरी ओर प्रदेश वरिष्ठ महामंत्री धीरेन्द्र भदौरिया ने कहा कि जबसे प्रदेश अध्यक्ष की कमान श्री मनोज भदौरिया ने संभाली है प्रदेश भर में संगठन विस्तार तथा समाज एकजुटता पर मुख्य रूप से कार्य किया जा रहा है। संगठन में महिला पदाधिकारियों एवं युवाओं की बढ़ती भागीदारी साबित करती है कि संगठन के सदस्य घर घर गली गली दस्तक दे रहे हैं। संगठन को विस्तार देते हुए मंडल अध्यक्ष झांसी डॉ भानुप्रताप सिंह व जिलाध्यक्ष जालौन पवन प्रताप की पुनर्नियुक्त किया गया ।सम्मेलन में भारी संख्या मे क्षत्रियों का समागम हुआ। इस दौरान जय मां भवानी तथा जय जय श्री राम के जमकर नारे लगाए गए। मुख्य रूप से प्रदेश वरिष्ठ महामंत्री धीरेन्द्र भदौरिया प्रदेश संगठन मंत्री पंकज राजावत मंडल उपाध्यक्ष के बी सिंह राकेश सिंह आशुतोष सिंह प्रियांशु ठाकुर सहित काफी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।