डबल जॉली – डबल कॉमेडी – डबल ड्रामा, 19 सितम्बर से सिनेमाघरों में
मनीष गुप्ता
कानपुर। साल की सबसे चर्चित और बड़ी फ़िल्मों में से एक जॉली एलएलबी-3 का ट्रेलर स्टार स्टूडियो18 ने रिलीज़ कर दिया है। पहली बार बड़े पर्दे पर दो जॉली – अक्षय कुमार का जॉली मिश्रा और अरशद वारसी का जॉली त्यागी – आमने-सामने होंगे। अदालत की ये भिड़ंत सिनेमा के इतिहास में यादगार होने वाली है।
बीच में जज त्रिपाठी (सौरभ शुक्ला) फँसे नज़र आएंगे, जबकि ह्यूमा कुरैशी, अमृता राव और गजराज राव फ़िल्म में ड्रामा और रंग भरेंगे। निर्देशन सुभाष कपूर ने किया है और फ़िल्म 19 सितम्बर 2025 को भारत और दुनियाभर में रिलीज़ होगी।
अक्षय कुमार ने कहा – “जॉली मिश्रा बनकर लौटना बहुत ख़ास है। लेकिन असली मज़ा तो तब है जब अदालत में सामने हो दूसरा जॉली – अरशद का जॉली त्यागी। ट्रेलर बस झलक है, असली धमाका 19 सितम्बर को होगा।”
अरशद वारसी बोले – “जॉली त्यागी मेरा पुराना दोस्त है। इस बार अदालत में उसी दोस्त से भिड़ना है। कॉमेडी और टकराव से भरी ये जर्नी दर्शकों को खूब हँसाएगी।”
सौरभ शुक्ला ने कहा – “जज त्रिपाठी मेरा सबसे प्यारा किरदार है। लेकिन इस बार जज की मुश्किलें डबल हैं – दो-दो जॉली एक अदालत में!”
निर्देशक सुभाष कपूर ने बताया – “जॉली एलएलबी हमेशा हँसी और समाजिक मुद्दों का संतुलन रही है। अक्षय और अरशद की टक्कर अदालत को सचमुच आइडियोलॉजी का युद्धक्षेत्र बना देती है।”
स्टार स्टूडियो18 के आलोक जैन बोले – “जॉली एलएलबी-3 सिर्फ़ मनोरंजन नहीं, समाज का आईना है। ये हमारी नई शुरुआत की पहली थिएटर रिलीज़ भी है।”
ट्रेलर के साथ ही दर्शक अब टीम जॉली मिश्रा बनाम टीम जॉली त्यागी में बँट चुके हैं। असली फ़ैसला 19 सितम्बर को होगा, जब जॉली एलएलबी-3 सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
सारांश:
अदालत की सबसे बड़ी कॉमेडी-ड्रामा लड़ाई में जॉली मिश्रा और जॉली त्यागी आमने-सामने होंगे। तर्क-वितर्क, पागलपन भरी लॉजिक-लड़ाइयाँ और हँसी से लोटपोट कर देने वाले पल – यही है जॉली एलएलबी-3 का अल्टीमेट लीगल शो-डाउन!