कानपुर। बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म जॉली एलएलबी 3 के प्रमुख कलाकार अक्षय कुमार, अरशद वारसी और सौरभ शुक्ला बुधवार को कानपुर पहुंचे। कानपुर एयरपोर्ट पर पुलिस आयुक्त अखिल कुमार, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष इन्दीवर बाजपेयी, महामंत्री अमित कुमार, लायर्स एसोसिएशन कानपुर के अध्यक्ष दिनेश वर्मा एवं महामंत्री राजीव यादव ने कलाकारों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया और फिल्म की सफलता के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दीं।
इसके बाद रेव थ्री मॉल में फिल्म जॉली एलएलबी 3 का ट्रेलर लॉन्च एवं प्रोमोशन कार्यक्रम भव्य रूप से आयोजित किया गया। इस दौरान भारी संख्या में प्रशंसक और कानपुरवासी अपने चहेते सितारों की एक झलक पाने के लिए उत्साहित दिखाई दिए। फिल्म के कलाकारों ने भी दर्शकों के साथ उत्साह साझा किया और कानपुर की मेहमाननवाजी की सराहना की।
जॉली एलएलबी 3 के सितारे कानपुर पहुंचे, रेव थ्री मॉल में ट्रेलर लॉन्च