स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में कानपुर के शूटरों का जलवा

सूरज ने जीता स्वर्ण और कांस्य, एकेडमी के खिलाड़ियों ने झटके 8 मेडल

| कानपुर। जयपुर में 30 अगस्त से 7 सितंबर तक आयोजित यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में कानपुर के निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का आयोजन आरएसएससी ओएसिस शूटिंग रेंज, जयपुर में हुआ, जिसमें उत्तर प्रदेश के 70 जिलों से करीब 5000 शूटरों ने हिस्सा लिया।

परफेक्ट राइफल शूटिंग एकेडमी का दमदार प्रदर्शन

कानपुर की द परफेक्ट राइफल शूटिंग एकेडमी से 34 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
एकेडमी के सचिव और कोच अमर निगम ने बताया कि उनके शूटरों ने कुल 8 पदक जीते, जिनमें 4 स्वर्ण, 3 रजत और 1 कांस्य शामिल हैं।

पदक विजेता खिलाड़ी

10 मीटर पीप साइट एयर राइफल (सीनियर व्यक्तिगत कैटेगरी): सूरज कुशवाहा – कांस्य पदक

10 मीटर पीप साइट एयर पिस्टल (जूनियर व्यक्तिगत पैरा कैटेगरी): आर्यन यादव – स्वर्ण पदक

10 मीटर पीप साइट एयर राइफल (सीनियर टीम कैटेगरी):

सूरज कुशवाहा – स्वर्ण पदक

रेयांश कुशवाहा – स्वर्ण पदक

नवीन तवनीय – स्वर्ण पदक

10 मीटर पीप साइट एयर पिस्टल (सब-यूथ टीम कैटेगरी):

उत्कर्ष वर्धन सिंह – रजत पदक

तनिष्क श्रीवास्तव – रजत पदक

अंजनेश प्रताप सिंह – रजत पदक

प्री-नेशनल और ओपन इंडिया के लिए क्वालीफाई

कोच अविरल निगम ने बताया कि पदक विजेताओं के अलावा 28 अन्य खिलाड़ियों ने प्री-नेशनल, नॉर्थ जोन और ओपन इंडिया प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया है।

क्वालीफाई करने वाले खिलाड़ी

पिस्टल कैटेगरी:

अमर निगम, अविरल निगम, नंदिनी निगम, केशव सोनी, दर्श चौहान, शाहनूर रहमान, रोहन कुमार, तनिष्क श्रीवास्तव, फैज़ान खान, शुभम् दीक्षित, श्रेया दीक्षित, रुद्र प्रताप सिंह, अफसान अहमद, वात्सल्य त्रिपाठी, विनायक पाठक, ऋत्विक कटियार, लावण्या अरोड़ा, विवेक कुमार, उत्कर्ष वर्धन सिंह, अंजनेश प्रताप सिंह एवं आर्यन यादव।

राइफल कैटेगरी:

सूरज कुशवाहा, रेयांश कुशवाहा, नवीन तवनीय, युवराज, संस्कार ओमर, आराध्य वर्मा एवं ओजस निगम।

भव्य समापन और सम्मान समारोह

समापन समारोह में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन और पदक वितरण कैबिनेट मंत्री एवं पहले ओलंपिक मेडलिस्ट राज्यवर्धन सिंह राठौड़,
यूपीएसआरए प्रेसिडेंट श्याम सिंह यादव और चीफ ऑर्गेनाइज़र जी.एस. सिंह ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद