. बाबा आनंदेश्वर समिति का सम्मान समारोह

बाबा आनंदेश्वर व्यापारिक सेवा समिति ने किया सम्मान समारोह : सांसद रमेश अवस्थी और पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार हुए सम्मानित

सेवादारों, स्वयंसेवकों और वरिष्ठ नागरिकों का भी हुआ अभिनंदन, महंत अरुण भारती महाराज की रही गरिमामयी उपस्थिति

कानपुर। बाबा आनंदेश्वर व्यापारिक सेवा एवं सुरक्षा समिति की ओर से रविवार को भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर कानपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद रमेश अवस्थी और पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में श्री आनंदेश्वर धाम मंदिर के महंत अरुण भारती महाराज की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ा दिया।

समारोह में बड़ी संख्या में मंदिर परिवार से जुड़े नागरिक, सेवादार, स्वयंसेवक और गणमान्य लोग मौजूद रहे। समिति ने इस अवसर पर न केवल जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों का अभिनंदन किया बल्कि वरिष्ठ नागरिकों, मंदिर परिसर में निरंतर सेवा देने वाले सेवादारों और व्यवस्था संभालने वाले स्वयंसेवकों को भी सम्मानित किया।

सांसद रमेश अवस्थी का संबोधन

सांसद रमेश अवस्थी ने समिति का आभार जताते हुए कहा कि “कानपुर की जनता ने जिस विश्वास से उन्हें चुना है, वे उस पर खरे उतरेंगे।” उन्होंने कहा कि “डबल इंजन सरकार के सहयोग से कानपुर में कई बड़ी योजनाएं जल्द ही धरातल पर उतरेंगी। पूरब का मैनचेस्टर कहलाने वाला कानपुर आज अगर पिछड़ा है, तो इसका कारण पूर्व में चुने गए वामपंथी और कांग्रेस के सांसदों की उपेक्षा है। यदि उन्होंने शहर को गंभीरता से लिया होता तो उद्योगों का यह हाल न होता।”

पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार का वक्तव्य

पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि “अपराधी या तो जेल में हैं या फिर बिल में छुपे हुए हैं। राज्य सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का असर पूरे प्रदेश में दिख रहा है और कानपुर भी इसका अपवाद नहीं है।” उन्होंने मंदिर परिवार के सेवा भाव और समिति द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए सम्मान के लिए धन्यवाद दिया।

समिति और व्यवस्था

कार्यक्रम का संचालन समिति के अध्यक्ष सत्येंद्र वाजपेई ने किया। आयोजन में व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी विष्णु दीक्षित, विकास गुप्ता, धर्मेन्द्र शुक्ला, आशीष तिवारी, विनय द्विवेदी और अवधेश शुक्ला ने संभाली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद