अजब नज़ारा: पुलिस चौकी में युवक ने संभाली दरोगा की कुर्सी”

कानपुर। रावतपुर के मसवानपुर चौराहे पर सोमवार की देर शाम एक अजीबोगरीब नज़ारा देखने को मिला। यहां एक नशे में धुत युवक अचानक पुलिस सहायता केंद्र में घुस गया और वहां रखी दरोगा की टोपी पहनकर कुर्सी पर बैठ गया। यह नजारा देख मौके पर मौजूद लोग हैरान रह गए। युवक की पहचान मसवानपुर निवासी शीलू के रूप में हुई है। वह पुलिसिया अंदाज़ में कुर्सी पर बैठा नजर आया। लोगों ने उसे हटाने की कोशिश भी की, लेकिन वह टस से मस नहीं हुआ। इस दौरान मौके पर भीड़ जमा हो गई और किसी ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।रावतपुर इंस्पेक्टर केके मिश्रा ने बताया कि चौराहे पर उसी समय एक सड़क हादसे के चलते पिकेट पुलिस तैनात थी। तभी आरोपी युवक ने मौका पाकर मेज पर रखी दरोगा की टोपी उठा ली और कुर्सी पर बैठ गया। पुलिसकर्मी जब तक कुछ समझ पाते, युवक ने खुद को दरोगा की तरह पेश करना शुरू कर दिया। पुलिस ने तत्काल उसे हिरासत में लिया और हंगामा करने के आरोप में उसके खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई करते हुए चालान कर दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि नशे की हालत में युवक ने जो हरकत की, उससे कानून व्यवस्था में बाधा आ सकती थी। हालांकि, पुलिस की तत्परता से मामला ज्यादा गंभीर नहीं हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद