कानपुर,अलायंस क्लब कानपुर वंदना व सरस्वती एवं हेल्थ मेडिकल सेंटर डॉक्टर सी.एच कटियार के सौजन्य में आयोजित कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ जिसमें सैकड़ो श्रोताओं तथा शहर की जानी-मानी हस्तियों के बीच सफलता के शीर्ष ऊंचाइयों तक पहुंच कर संपन्न हुआ। सभी साहित्यकारों ने अपने काव्य से श्रोताओं का मन मोह लिया। कैप्टन विश्वनाथ सिंह के गरिमामयी अध्यक्षता में दिनेश नीरज के ओजस्वी आंचालन व हिंदी के समावेशित संचालन में कवि सम्मेलन अपने बुलन्दियों पर रहा। शहर के चुने हुए कलमकारों ने काव्य की ऐसी मेधा सरिता बहाई की प्रबुद्ध श्रोता गण झूम उठे। कवि सम्मेलन प्रथम लाल सिंह प्रहरी की वाणी वंदना से प्रारंभ हुआ,इसके बाद हवलदार अखिलेश अखिल ने अपनी शैली में सरहदों की सामाजिक परिवेश पर सुंदर काव्यपाठ किया,फिर युवाओं चहेते कवि भाई मनीष सरल जी ने शानदार सामाजिक विसंगतियों पर प्रहार कर वाहवाही लूटी,तत्पश्चात डा. सी.एच कटियार ने तुम तो गंगा में डुबकी लगाते रहे, किंतु रैदास को तुमने जाना नही” पंक्तियां सुनाकर वाहवाही लूटी,इसी क्रम में गजलों के ससक्त हस्ताक्षर बड़े भाई अजय मदहोश ने सुंदर सुंदर सेर व गजलों से श्रोताओं में जान डाला,क्रम के इन्ही श्रृंखला में गीतों मुक्तकों व हास्य व्यंग्य जाने माने हस्ताक्षर आदरणीय ओमप्रकाश ओम ने श्रोताओं को खूब हंसाया गुदगुदाया,इसके बाद मेरे द्वारा पढ़े गये भोजपुरी के सरस् मुक्तक गीत के साथ ओज को भी खूब स्नेह मिला व काव्य के शीर्ष पर परम् आदरणीय गुरु जय राम जय साहब ने छन्दों दोहों गीतों से ऑडियंस में तहलका मचा दिया या यूं कहें लोग जुड़ कर के ताली बजाते हुए झूमे, बहुत से प्रबुद्ध श्रोता दूर दूर से पधारे। वही प्रमुख रूप से विकास राजपूत,नरेन्द्र देव साहब, विजय कुमार गुप्त,सुमन,नीरज,अलाय अशोक शर्मा,सोमानी,श्याम जी निगम,राजेश निगम चन्द्राश कटियार,वन्दना निगम,माधुरी निगम,नेहा कटियार,शिप्रा कटियार,रश्मी निगम,अंकित कटियार,रीताश्री सहित आदि लोग मौजूद रहे।
साहित्यकारों ने अपने काव्य से श्रोताओं का मन मोह लिया