आई.एम.ए. भवन, कानपुर में पुलिस कर्मियों हेतु मोटापा जागरूकता शिविर का आयोजन

कानपुर, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन कानपुर शाखा द्वारा आज दिनांक 30 अगस्त 2025 दिन शनिवार को पुलिस कर्मियों के स्वास्थ्य और फिटनेस को ध्यान में रखते हुए, टेंपल ऑफ सर्विस आईएमए भवन, परेड कानपुर में “मोटापा जागरूकता एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन दोपहर 12:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पुलिस बल में कार्यरत कर्मियों को मोटापे से जुड़ी चुनौतियों, बीमारियों और उनके बचाव के उपायों की जानकारी प्रदान करना था।शिविर में प्रख्यात चिकित्सकों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने पुलिसकर्मियों को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि मोटापा आज के समय की सबसे गंभीर जीवनशैली जनित समस्याओं में से एक है। यह न केवल शारीरिक क्षमता को प्रभावित करता है, बल्कि उच्च रक्तचाप, हृदय रोग, मधुमेह, स्ट्रोक, नींद संबंधी विकार और जोड़ों की बीमारियों का भी प्रमुख कारण बनता है।आज के शिविर का उद्‌घाटन दीप प्रज्वलित कर के किया गया। इस अवसर पर आईएमए अध्यक्ष डॉ नंदिनी रस्तोगी, एस. एम. कासिम आबिदी डी.सी.पी. क्राइम कानपुर, आई.एम.ए. कानपुर के सचिव डॉ. विकास मिश्रा, कम्युनिटी वेलफेयर सब कमेटी चेयरमैन डॉ. वी सी. रस्तोगी, आई.एम.ए. के उपाध्यक्ष डॉ .कुणाल सहाय एवं एवं अन्य गणमान्य लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।इस शिविर में शहर के निम्न विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं निःशुल्क प्रदान की/ डॉ. नंदिनी रस्तोगी, डॉ. वी.सी. रास्तोगी, डॉ एसी अग्रवाल, डॉ वृजमोहन, डॉ वी.के. कपूर,डॉ. विकास मिश्रा, डॉ. राहुल कपूर, डॉ अनुराग मेहरोत्रा, डॉ कुणाल सहाय, डॉ. प्रीति आहूजा, डॉ अंबिका प्रसाद, डॉ कीर्ति जलोटा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद