सेवानिवृत्ति पर हर्ष गौतम का सम्मान, प्रीतिभोज में उमड़ा साथियों का स्नेह

कानपुर। सिद्धार्थ पैलेस गेस्ट हाउस में सेन्ट्रल रीजनल वर्कशॉप कर्मचारी संघ, उत्तर प्रदेश के प्रदेश महामंत्री हर्ष गौतम के सेवानिवृत्ति उपलक्ष्य में भव्य सम्मान समारोह एवं प्रीतिभोज का आयोजन किया गया। हर्ष गौतम परिवहन निगम कार सेक्शन, टेहरी कोठी लखनऊ से सहायक लेखाधिकारी पद पर कार्यरत रहे और 31 जुलाई 2025 को सेवानिवृत्त हुए। उनके कार्यकाल में उन्होंने अपने कर्तव्य निष्ठा, ईमानदारी और कर्मठता के लिए सभी के बीच आदर्श स्थापित किया।
समारोह की अध्यक्षता संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अनूप कुशवाहा ने की, जबकि मुख्य अतिथि प्रदेश संरक्षक एवं गोविंद नगर विधायक सुरेन्द्र मैथानी रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश उप महामंत्री रमापति त्रिपाठी ने किया। समारोह में प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारी, कर्मचारी और संगठन के सभी सदस्यों की बड़ी संख्या उपस्थित रही। इस अवसर पर वक्ताओं ने हर्ष गौतम के कार्य जीवन की सराहना की और उनके योगदान को हमेशा याद रखने की बात कही। सभी ने उनके स्वास्थ्य, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्य अतिथि सुरेन्द्र मैथानी ने उन्हें उत्कृष्ट निगम कार्मिक बताते हुए संगठन के हर पहलू में सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि हर्ष गौतम ने निगम और संगठन दोनों को अपने समर्पण से मजबूती प्रदान की। समारोह में प्रदेश कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह, आर.के. वर्मा, कोषाध्यक्ष हरनारायण प्रसाद गुप्ता, संयुक्त मंत्री बृजमोहन शर्मा, संगठन मंत्री उमेश राव, राजेश केवट, कार्यालय मंत्री यशपाल सिंह चौहान, कार्यसमिति सदस्य बेचेलाल, लोकेश राज सिंह, नागेन्द्र सिंह, अनुग्रह गुप्ता, राजकुमार, कुलदीप सिंह और संदीप शर्मा उपस्थित रहे। इसके अलावा अन्य पदाधिकारी जैसे अखिलेश सिंह, पदम उपाध्याय, उदयभान, प्रदीप कुमार, प्रवेश कुमार शर्मा, सुमित नारायण अवस्थी, धर्मपाल सिंह, सामरिया, संजय कुमार, योगेश सिंह, शशि कुलश्रेष्ठ, यतेन्द्र सिंह, राजीव पांडे, मनोज, शिवा, दिनेश सिंह और नाहर सिंह भी इस समारोह में शामिल हुए। कार्यक्रम में सम्मान समारोह के बाद प्रीतिभोज का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित सभी कर्मचारियों और पदाधिकारियों ने मिलकर हर्ष गौतम के कार्यकाल और उनके योगदान का स्मरण किया। सभी ने उन्हें भावभीन विदाई दी और उनकी सेवाओं को हमेशा याद रखने का संकल्प लिया। समारोह का यह आयोजन कर्मचारियों के बीच भाईचारे, सहयोग और संगठन के प्रति निष्ठा का संदेश भी बनकर उभरा। हर्ष गौतम ने अपने संपूर्ण कार्य जीवन में जिस तरह से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह किया, उसे देखकर संगठन के अन्य सदस्य प्रेरित हुए और उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने की प्रतिज्ञा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद