कानपुर में बाबोसा महाराज जी का द्वितीय मंगल उत्सव 31 अगस्त को

कानपुर। बड़े हर्ष का विषय है कि श्री बालाजी बाबोसा सेवा समिति श्री हनुमान जी के अवतार श्री बाबोसा महाराज जी का द्वितीय मंगल उत्सव 31 अगस्त 2025, रविवार को “वेद गेस्ट हाउस” (शहर के मध्य) में धूमधाम से मनाने जा रही है। कार्यक्रम सायं 7 बजे से आरंभ होकर प्रभु इच्छा तक चलेगा। शुभारम्भ भगवान श्री गणेश जी एवं श्री हनुमान जी की वंदना से होगा।
इस बार विशेष रूप से राजस्थान से तीन फीट ऊँची मार्बल की मूर्ति मंगवाई गई है, जिसे दरबार में स्थापित किया जाएगा। भक्तों को छप्पन भोग और दीव्य ज्योत दर्शन का भी सौभाग्य प्राप्त होगा। समिति के मुख्य पदाधिकारी मनीष सेठिया ने बताया कि समिति का उद्देश्य श्री बाबोसा महाराज जी का प्रचार-प्रसार कर जनमानस का कल्याण करना है। यह मंगल उत्सव श्री बाबोसा महाराज जी की परम आराधिका मंजू बाईसा के सानिध्य में होगा। वह मधुर भजनों के माध्यम से बाबा को रिझाएँगी। आयोजन में मनीष सेठिया, नितेश महेश्वरी, निखिल महेश्वरी, रोहित कुमार भगत, कन्हैया अग्रवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद