कानपुर। रामादेवी फ्लाईओवर पर क्रेन में तैनात प्राइवेट कर्मियों द्वारा ट्रक चालक मुकेश कुमार से वसूली किए जाने का मामला सामने आया। मुकेश कुमार ने बताया कि वह बुधवार दोपहर लखनऊ से जालौन जा रहे थे। ट्रक के पहियों में ईंट-पत्थर फंस जाने पर उन्होंने फ्लाईओवर पर गाड़ी रोकी और उसे निकालना शुरू किया। इस दौरान क्रेन नंबर-6 सवार दो प्राइवेट कर्मी आए और ट्रक सीज करने के साथ 20 हजार रुपए का चालान करने की बात कही। जब चालक ने विरोध किया, तो उन्होंने आरटीओ की क्रेन बताकर 10 हजार रुपए की मांग की। असमर्थता जताने पर वसूली 5 हजार रुपए तक कर दी गई। वसूली के बाद ट्रक को जाने दिया गया।पीड़ित मुकेश ने वीडियो वायरल कर अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई। पूर्वी प्रथम जोन के टीआई समीर जावेद खान ने कहा कि वायरल वीडियो की जानकारी नहीं है, लेकिन पीड़ित संबंधित थाने में शिकायत कर सकते हैं।
रामादेवी फ्लाईओवर पर ट्रक चालक से वसूली, क्रेन कर्मियों ने मांगे 5 हजार