साइबर ठगों ने गुरुद्वारा बन्नो साहिब के पूर्व प्रधान के खाते से उड़ाए 1.28 करोड़

कानपुर।

साइबर ठगों ने नजीराबाद थाना क्षेत्र के आर.के. नगर निवासी गुरुद्वारा बन्नो भाई साहिब के पूर्व प्रधान मोकम सिंह के मोबाइल को हैक कर उनके बैंक खाते से 1.28 करोड़ रुपये पार कर दिए मोकम सिंह ने बताया कि 23 अगस्त को उनके व्हाट्सएप पर पीएम किसान योजना, आरटीओ चालान समेत अन्य सरकारी योजनाओं की जानकारी वाली APK फाइल भेजी गई थी उन्होंने बिना जांच-पड़ताल के फाइल डाउनलोड कर ली कुछ घंटों बाद उन्हें ई-सिम निकालने का मैसेज आया, जिसे उन्होंने रिजेक्ट कर दिया रविवार सुबह उनका मोबाइल नेटवर्क बंद हो गया अवकाश होने के कारण वे तुरंत मोबाइल कंपनी में शिकायत नहीं दर्ज करा सके इस बीच साइबर ठगों ने उनके मोबाइल की ई-सिम का क्लोन बनाकर नेट बैंकिंग से खाते से लाखों रुपये ट्रांसफर कर दिए सोमवार सुबह मोबाइल कंपनी में संपर्क करने पर उन्हें ठगी का पता चला, जिसके बाद उन्होंने तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 और साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई थाना प्रभारी दुर्गेश मिश्र ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद