शांतिपूर्ण गणेश उत्सव के लिए पुलिस ने कसी कमर

संयुक्त पुलिस आयुक्त आशुतोष कुमार ने गणेश कमेटियों संग की बैठक, यातायात प्रबंधन व भीड़ नियंत्रण पर दिए निर्देश

मनीष गुप्ता
कानपुर। पुलिस कार्यालय स्थित सभागार में आगामी श्री गणेश चतुर्थी त्यौहार को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) आशुतोष कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में श्री गणेश कमेटी के पदाधिकारियों सहित डीसीपी पूर्वी, पश्चिम, सेंट्रल, दक्षिण एवं ट्रैफिक, पुलिस विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।चर्चा के दौरान त्यौहार के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, मूर्ति विसर्जन की व्यवस्थाओं एवं आपसी सामंजस्य को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। संयुक्त पुलिस आयुक्त ने सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करते हुए कहा कि त्यौहार पर कानून-व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता होगी और सभी व्यवस्थाएँ पुख्ता की जाएँगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद