रंगारंग ‘प्रगतिशील तीजी’ कार्यक्रम, महिलाओं ने दिखाया शानदार डांस और संस्कृति का जलवा

कानपुर ।
मूल प्रवाह अखिल भारत नेपाली समाज नगर समिति, कानपुर के महिला विभाग द्वारा आयोजित प्रगतिशील तीजी कार्यक्रम में प्रयागराज और कानपुर नगर की महिलाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। यह सांस्कृतिक कार्यक्रम सिंधी धर्मशाला में रंगारंग और भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के प्रमुख केन्द्रीय समिति सदस्य लक्ष्मी प्रसाद ज्ञवाली और नगर अध्यक्ष लोक बहादुर रहे। तीज कार्यक्रम की शुरुआत महिला विभाग की सदस्यों ने गीत-संगीत और निर्जला व्रत के साथ की, जिसमें पति की लंबी उम्र की कामना की गई और भगवान शिव की पूजा-अर्चना की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन महिला विभाग की अध्यक्ष हेमा राना, हरिकला गुरूंग और संचालन नगर सचिव मिन बहादुर राना ने किया। इस कार्यक्रम में फजलगंज, जाजमऊ, काकादेव, किदवई नगर, टी.पी. नगर क्षेत्रों की नेपाली समाज की महिलाओं ने भाग लिया। महिलाओं ने रंगारंग परिधान में धमाकेदार डांस प्रदर्शन कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।इस अवसर पर डा. राजू राना, मस्त थापा, किशन खडका, वीर बहादुर, छवीलाल शर्मा, विजय लिम्बु, खेम बहादुर केसी, पूरन थापा, पुर्ण बहादुर पून सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद