जेपी हेल्थकेयर व बायोस क्लिनिकल सर्विसेज ने की पहल
मनीष गुप्ता
कानपुर। लाला लाजपत राय अस्पताल में प्रमुख अधीक्षक प्रो. डॉ. आर. के. सिंह की उपस्थिति में जेपी हेल्थकेयर सर्विसेज के मालिक नरेंद्र सिंह और बायोस क्लिनिकल सर्विसेज प्रा. लि. की मालकिन डॉ. आराधना सिंह द्वारा रोगियों के हित में कई चिकित्सा उपकरण दान किए गए।
जेपी हेल्थकेयर की ओर से 1 शिफ्टिंग ट्रॉली, 2 बाइपेप मशीन, 1 सक्शन मशीन, 2 व्हील चेयर और 50 ऑक्सीसेट दान किए गए। वहीं, बायोस क्लिनिकल सर्विसेज की ओर से 1 शिफ्टिंग ट्रॉली, 21 ग्लूकोमीटर और 5 नेबुलाइजर मशीनें रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग, डॉ. मुरली लाल चेस्ट अस्पताल के विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. अवधेश कुमार को प्रदान की गईं।
कार्यक्रम में प्रो. डॉ. आनंद कुमार, प्रो. डॉ. संजय कुमार वर्मा तथा मैट्रन श्रीमती राम सती भी उपस्थित रहीं।