पूर्व सांसद अन्नू टंडन को उत्कृष्ट समाज सेविका रत्न से किया गया सम्मानित

सर्व ब्राह्मण विकास परिषद के क्षेत्रीय ब्राह्मण समागम समारोह में उमड़ा जनसमूह

सर्व ब्राह्मण विकास परिषद कानपुर के किदवई नगर विधानसभा क्षेत्र का क्षेत्रीय ब्राह्मण समागम समारोह बर्रा 2 कानपुर में प्रदेश अध्यक्ष पं कौशल किशोर अवस्थी की अध्यक्षता में हुआ। समारोह का उद्घाटन पूर्व सांसद अन्नू टंडन एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष पं कमल किशोर अवस्थी ने भगवान परशुराम जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित करके किया। समारोह को सम्बोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि श्रीमती अन्नू टंडन ने कहा ब्राह्मण समाज की रीढ़ की हड्डी है ब्राह्मण सदैव समाज के उत्थान का कार्य किया है ब्राह्मणो ने समाज को नई दिशा दी। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष पं कमल किशोर अवस्थी ने कहा ब्राह्मणों को राजनैतिक मोह छोड़ना होगा तभी ब्राह्मणों का उत्थान होगा ब्राह्मण सदैव देश का नेतृत्व करता रहा है परन्तु आज राजनैतिक क्षेत्र में पिछड़ता जा रहा है। पूर्व सांसद अन्नू टंडन को उत्कृष्ट समाज सेविका रत्न से सम्मानित किया गया। समारोह में कौशल किशोर अवस्थी, संजीव मिश्रा, संजय अवस्थी,सोनू पाण्डेय, डा आर एन द्विवेदी, शैलेन्द्र तिवारी , अनिल पांडेय, शशीकान्ता अवस्थी,नीतू मिश्रा पूर्व पार्षद,रिचा झा, साधना द्विवेदी,डा स्मृति मिश्रा, निधि पाण्डेय , पूनम मिश्रा, आदि लोगों ने सम्बोधित किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद