अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के द्वारा पदाधिकारियों की सौंपी गई जिम्मेदारी

कानपुर

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के द्वारा कार्यक्रम पनकी स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष कुं मनोज सिंह भदौरिया ने मंडल एवं जिला पदाधिकारियों से संगठन विस्तार एवं सदस्यता अभियान पर चर्चा की। बैठक में पदाधिकारियों ने अपने अपने विचार रखें तथा आगामी आने वाले समय के कार्यक्रमों पर वार्ता की गई। संगठन विस्तार करते हुए प्रदेश अध्यक्ष कुं मनोज भदौरिया एवं मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह तोमर ने मंडल महामंत्री का दायित्व श्रीकांत सिंह एवं जिलाध्यक्ष कानपुर उत्तर पुष्पेंद्र सिंह भदौरिया को संगठन की जिम्मेदारी सौंपी गई। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष कुं मनोज भदौरिया के संग प्रदेश संगठन मंत्री पंकज राजावत ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र भेंट किया गया। संगठन के पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश संगठन मंत्री सहित मंडल अध्यक्ष का स्वागत माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह भेंट कर किया। इस मौके पर मुख्य रूप से अरविंद सिंह परिहार रामेंद्र प्रताप सिंह राजेश सिंह राजावत अनंत सिंह भदौरिया संजय सिंह जादौन जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह चौहान कानपुर मंडल महेंद्र सिंह परिहार कृष्ण बहादुर सिंह योगेंद्र सिंह राजावत प्रमोद राठौड़ रमेश सिंह चौहान सोमनाथ सिंह चंदेल बीबी सिंह चंदेल सत्येंद्र सिंह भदौरिया सहित काफी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद