आयरन एंड हार्डवेयर मर्चेंट्स एसोसिएशन की नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोहों आयोजित

कानपुर-स्वर्ण जयंती वर्षारम्भ की वेला पर आयरन एंड हार्डवेयर मर्चेंट्स एसोसिएशन कुली बाजार कानपुर द्वारा मुख्य अतिथि सांसद रमेश अवस्थी द्वारा दीप प्रज्वलन कर तथा अन्य विशिष्ट अतिथियों एसोसिएशन के संरक्षकों चेयरमैन सहित सभी को अंग वस्त्र व माला पहनाकर स्वागत करू मंच पर स्थान देते हुए किया गया इस अवसर पर मुख्य अतिथि सांसद रमेश अवस्थी द्वारा व विधायक गणों सुरेन्द्र मैथानी, महेश त्रिवेदी, अमिताभ बाजपेई के समक्ष 8 जून 2025 को यूनियन क्लब फूलबाग में हुए चुनाव में आयरन एंड हार्डवेयर मर्चेंट्स एसोसिएशन के नव निर्वाचित पदाधिकारियों, कार्यकारणी सदस्यों जिसमें अध्यक्ष नवीन तुलसानी महामंत्री विवेक कुमार मिश्रा कोषाध्यक्ष नरेश गुप्ता उपाध्यक्ष विशाल अग्रवाल, हरीश तुलसानी मंत्री तरुण जाखोदिया संयुक्त मंत्री सुरेन्द्र अरोड़ा संगठन मंत्री अतिन अग्रहरि प्रचार मंत्री शिव कुमार गुप्ता ऑडिटर पंकज गुप्ता उपाध्यक्ष (बाहरी) क्षेत्र अमन घई, मंत्री प्रवीण ओमर एवं कार्यकारणी रविकांत शुक्ला, मयंक अग्रवाल, सचिन चौरसिया, राम सिंह, अनुपम गुप्ता, अंकुर अग्रवाल, आशीष जयसवाल,मनोज तुलसानी, रवि शंकर दीक्षित, राहुल गुप्ता, राकेश गुप्ता को शपथ दिलवाई गई एवम् एसोसिएशन के सभी सदस्यों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए मुख्य अतिथि सांसद रमेश अवस्थी ने इस कार्यक्रम में संस्था के हित की बात कही विधायक सुरेन्द्र मैथानी ने इस्पात नगर की समस्याओं को सुधारने की बात कही विधायक महेश त्रिवेदी ने व्यापारी उत्पीड़न न होने पाए इस पर संस्था को अपना भरोसा दिलाया विधायक अमिताभ बाजपेई ने कुली बाजार में व्यापारियों के लिए साफ सुथरे सुलभ व पानी की उचित व्यवस्था व जाम लगने जैसी अन्य समस्याओं के उचित निवारण की बात कही व्यापारी नेता भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्रा ने अपने उद्धबोधन में कहा भारत सरकार जीएसटी दरों के चार में से दो स्लैब हटा रही है जिससे कि व्यापारियों, उद्यमियों और आम जनता को भी राहत मिलेगी लेकिन अभी भी जीएसटी मे धारा 129 सहित कई नियमों को सरल करने की जरूरत है जिससे व्यापार उद्योग आसान होगा हमारा व्यापार मंडल हमेशा कानपुर के हार्डवेयर और लोहा व्यापारियों के साथ है जिलाध्यक्ष श्री गुरजिंदर सिंह ने कहा कि हम हर समय समस्त व्यापारियों के साथ होने वाली किसी भी व्यापारिक समस्याओं को सरकार द्वारा हर संभव हल कराने का प्रयास करते रहेंगे संस्था के अध्यक्ष नवीन तुलसानी द्वारा संस्था के हित में पूर्ण लगन और निष्ठा के साथ सभी के साथ मिलकर संस्था को एक नई उंचाई पर ले जाने का विश्वास दिलाया और कहा कि व्यापारी सिर्फ खरीद फरोख्त तक सीमित नहीं रहता अपितु वह रोजगार देता है एवं देश प्रदेश की अर्थव्यवस्था को गति भी प्रदान करता है व्यापारी बढ़ती प्रतिस्पर्धा टैक्स एवं नियमों की कठिनाई ऑनलाइन बाजार के प्रभाव जैसी समस्याओं से भी गुजरता है उन्होंने कार्यक्रम में आने के लिए सभी का आभार प्रकट किया महामंत्री विवेक कुमार मिश्रा ने मंच संचालित करते हुए मुख्य अतिथि से मांग करी कि इस्पात नगर में एसोसिएशन के सभी व्यापारियों को नगर निगम की स्कीम के अंतर्गत व्यवसायिक भूखंड (प्लॉट) दिलवाए गए थे व इस्पात नगर में संस्था द्वारा निर्मित जो पूरे प्रदेश में किसी व्यापारिक संस्था द्वारा बनाया गया एकमात्र भवन हैं जो कि लगभग बनकर तैयार हो चुका है अतः अतिशीघ्र ट्रांसपोर्ट नगर को वहां स्थानांतरित किया जाए इस्पात नगर की सड़कों व अन्य समस्याओं का निराकरण किया जाए जिससे व्यापारी वहां व्यापारिक कार्य शुरू कर सके और आयरन एंड हार्डवेयर मर्चेंट्स एसोसिएशन का विस्तार हो सके कार्यक्रम के समापन में सभी सदस्यों का आभार प्रकट करते हुए व्यापारी एकता एक परिवार, जय व्यापार, जय व्यापारी, जय व्यापार मंडल के उदघोष के साथ सम्पन्न हुआ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद