“21वां श्री श्याम महोत्सव 24 अगस्त को, भजनों और भव्य झांकियों से सजेगा दरबार”

कानपुर,श्री श्याम जी सखा मंडल (पंजी.) कानपुर द्वारा 21वां श्री श्याम महोत्सव 24 अगस्त 2025 रविवार को होटल दि ब्रिज में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ आयोजित होने जा रहा है वही बाबा की अखंड ज्योत प्रज्वलित के साथ बाबा को छप्पन भोग अर्पित किया जाएगा उसी दौरान भजनों की भी गंगा बहायी जाएगी। आपको बता दें कि शहर में प्रथम बार पर्यावरण को अनुकूल बनाए रखने वाला श्याम प्रभु का भव्य दरबार कोलकाता एवं जयपुर के कुशल कारीगरों द्वारा विगत दस दिन से बनाया जा रहा है जिसमें विशेष रूप से खजूर की छाल, बांस की छाल, बेल का खोखा, मकाई का छिलका एवं असम के पेड़ो की पत्तियां व जुट का प्रयोग किया गया हैं वही महामंत्री निखिल रुहिया ने बताया कि श्याम प्रभु को न्यूजीलैंड व कोलकाता के विशेष फूलों द्वारा बाबा का भव्य श्रृंगार कर गजरे अर्पण किया जाएगा। इस भव्य महोत्सव में श्याम प्रभु के तीनों दिव्य स्वरूप के दर्शन एक साथ होंगे जिसमें प्रभु लीले घोड़े पे विराजमान होंगे, मध्य में श्याम प्रभु का दिव्य विग्रह और श्याम प्रभु की कृष्णा रूप में सुंदर झांकियो सहित श्री राम दरबार एवं श्री शिव परिवार के भक्तों को दर्शन करने को मिलेगा। मंडल द्वारा श्याम प्रभु को रिझाने के लिए कोलकाता से संजू शर्मा, शुभम रूपम, लव अग्रवाल एवं राम पांडेय कानपुर को आमंत्रित किया है उसी के साथ कानपुर की प्रमुख संस्थाओं को भी श्याम प्रभु को रिझाने का शुभ अवसर मंडल द्वारा दिया गया है। इस प्रेस वार्ता में अध्यक्ष मनीष कुमार शर्मा, महामंत्री निखिल रुहिया, कोषाध्यक्ष अंकित अग्रवाल, प्रचार मंत्री अनमोल अग्रवाल, प्रशांत अग्रवाल, तरुण गुप्ता सहित आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद