कानपुर,13 अगस्त 2025 स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आज कानपुर ने देशभक्ति और एकता का अद्भुत नज़ारा देखा। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच, कानपुर प्रांत एवं मुख्यमंत्री जन कल्याण योजनाएं प्रचार प्रसार अभियान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा ने शहरवासियों के दिलों में गर्व और उत्साह का संचार कर दिया।सुबह 11:00 बजे सिटी पब्लिक स्कूल, हुमायूं बाग से यात्रा का शुभारंभ हुआ। हाथों में लहराते तिरंगे, गूंजते देशभक्ति के नारों और “वंदे मातरम्”, “भारत माता की जय” के जयघोष के बीच हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। यात्रा हलीम मुस्लिम कॉलेज और मनामा हॉस्पिटल होते हुए पुनः सिटी पब्लिक स्कूल पर सम्पन्न हुई।प्रांत संयोजक अशफ़ाक सिद्दीकी ने कहा”तिरंगा केवल एक झंडा नहीं, बल्कि यह हमारी आज़ादी, हमारे बलिदान और हमारे गर्व का प्रतीक है। हमें इसे हमेशा ऊँचा रखना है।”
कार्यक्रम के सफल आयोजन में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच, कानपुर प्रांत एवं मुख्यमंत्री जन कल्याण योजनाएं प्रचार प्रसार अभियान के सभी पदाधिकारियों, सय्यद आलम, नायाब भाई,हसीन अंसारी,मोहम्मद हैदर, वासिफ,असलम,गौरव निगम, शहज़ाद भाई, अफजाल, हाशिम आज़ाद,शारीक आदि स्वयंसेवकों और स्थानीय नागरिकों का विशेष योगदान रहा।
कानपुर में तिरंगे के सम्मान में निकली ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा