कानपुर-मृतक किन्नर काजल और देव हत्यारोपी आकाश किन्नर काजल और उसके भाई के हत्यारोपी आकाश ने जान दे दी उसका शव कानपुर से करीब 270 किमी दूर मध्य प्रदेश में सतना जिले के एक होटल में मिला शव पर्दे से बने फंदे से लटक रहा था आकाश, किन्नर काजल का दूसरा बॉयफ्रेंड था मध्य प्रदेश पुलिस को उसकी जेब से एक सुसाइड नोट मिला इसमें उसने लिखा- मैं कानपुर में 2 लोगों की हत्या करके आया हूं दोनों भाई-बहन मुझे प्रताड़ित कर ब्लैकमेल कर रहे थे मैं अपनी इच्छा से मर रहा हूं मेरे पास मरने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा था आकाश की शिनाख्त उसके पैंट की जेब से मिले पहचान पत्र से हुई हनुमंत विहार पुलिस ने आकाश विश्वकर्मा के परिजनों को मामले की जानकारी दी हनुमंत विहार थाना क्षेत्र के नई बस्ती अर्रा में रहने वाली काजल किन्नर (25) और उसके भाई देव (12) की डेड बॉडी 9 अगस्त को घर के अंदर कमरे में मिली थी डेड बॉडी लगभग चार दिन पुरानी थी डबल मर्डर के बाद से साथ में रहने वाला प्रेमी आकाश विश्वकर्मा और अन्य साथी फरार थे काजल की मां ने आकाश समेत तीन पर नामजद रिपोर्ट लिखाई थी कानपुर डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया सोमवार दोपहर मध्य प्रदेश के सतना के कोलगवां थाना प्रभारी सुदीप सोनी का फोन आया उन्होंने बताया यहां के एक होटल में आकाश विश्वकर्मा का शव मिला है उसने फांसी लगाकर सुसाइड किया है जांच के दौरान इसकी जेब से दो पन्ने का एक सुसाइड नोट भी मिला है सुसाइड नोट में आकाश ने लिखा है कि मैं कानपुर में 2 लोगों की हत्या करके यहां आया हूं इसके बाद पुलिस और आकाश के परिजन सतना के लिए रवाना हो गए।
किन्नर काजल और उसके भाई के हत्यारोपी आकाश ने किया सुसाइड सतना के होटल में फंदे से लटका मिला शव