स्वतंत्रता दिवस पर डॉ. गौर का पर्यावरण संदेश”

कानपुर। एमआईजी विश्व बैंक बर्रा स्थित माँ कमलांशू हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं नर्सिंग होम ओनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. एस.बी. गौर ने 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी देशवासियों और क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राण न्यौछावर करने वाले अमर बलिदानियों को नमन किया और कहा कि आज हमें केवल देश की प्रगति ही नहीं, बल्कि पर्यावरण की रक्षा के लिए भी एकजुट होना होगा।
डॉ. गौर ने कहा कि “एक पेड़ सिर्फ ऑक्सीजन ही नहीं देता, बल्कि धरती पर जीवन का संतुलन बनाए रखने में भी अहम भूमिका निभाता है। यदि हम आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण देना चाहते हैं, तो आज से ही अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लेना होगा।”
उन्होंने अपील की कि इस स्वतंत्रता दिवस पर हर नागरिक एक वचन ले — देश की उन्नति और प्रकृति के संरक्षण, दोनों के लिए अपना योगदान देने का।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद