हरियाली तीज पर अलायंस क्लब वंदना में उमंग और परंपरा का संगम

कानपुर।
अलायंस क्लब कानपुर वंदना एवं सरस्वती के तत्वावधान में रिज़ॉर्ट में हरियाली तीज उत्सव धूमधाम, उमंग और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। संगीत, नृत्य और हंसी-मज़ाक से वातावरण उत्सवमय हो उठा।तीज क्वीन 2025 का खिताब नीता निगम को मिला, जिन्होंने आत्मविश्वास और उत्साह से सभी का दिल जीत लिया। डांस प्रतियोगिता में स्मिता श्रीवास्तव प्रथम रहीं, जबकि शिप्रा वर्मा और बबिता सिंह ने मधुर गायन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर जीत हासिल की।
यह आयोजन केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सांस्कृतिक परंपराओं को जीवित रखने का सुंदर प्रयास भी साबित हुआ। इस मौके पर डिस्ट्रिक्ट गवर्नर शोभा श्रीवास्तव, श्याम निगम, अध्यक्षा अलाय माधुरी निगम, नेहा कटियार, राजेश निगम, चन्द्राश कटियार, वंदना निगम, शिप्रा कटियार, अभिलाष श्रीवास्तव, रश्मी निगम, बबिता भदौरिया, उमा कटियार, मनीषा समेत कई सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद