कानपुर-नगर आयुक्त सुधीर कुमार द्वारा प्रातः 06:00 बजे से 10:00 बजे तक शहर के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण भ्रमण किया गया निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण की समीक्षा, सफाई कर्मियों की उपस्थिति, चिन्हित मॉडल क्षेत्रों में प्रगति की निगरानी, तथा कूड़ा, मलबा एवं गड्ढों से संबंधित समस्याओं का स्थलीय परीक्षण एवं समाधान रहा भ्रमण में अपर नगर आयुक्त (प्रथम, द्वितीय, तृतीय), मुख्य अभियंता, संबंधित जोन के अधिशाषी अभियंता, एवं ज़ोनल सैनिटरी अधिकारी उपस्थित रहे, जोन-06 डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था असंतोषजनक पाई गई संबंधित ZSO को मोहल्ला स्तर पर समितियां गठित कर जनजागरूकता अभियान चलाने एवं स्रोत पर गीले-सूखे कूड़े के पृथक्करण हेतु निर्देशित किया गया मार्ग प्रकाश व्यवस्था की समीक्षा हेतु रात्रि भ्रमण करने तथा जल्द समाधान हेतु विद्युत विभाग से समन्वय के निर्देश दिए गए, जोन-05 (वार्ड-45, रामगोपाल चौराहा) क्षेत्र की सफाई व्यवस्था संतोषजनक पाई गई अपार्टमेंट्स में सेग्रीगेशन एट सोर्स हेतु विशेष अभियान संचालित करने के निर्देश पर्यावरण अभियंता को रामगोपाल चौराहा के सुंदरीकरण हेतु प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश ग्रीन बेल्ट में कूड़ा फेंकने पर संबंधित मकानों को चिन्हित कर दंडात्मक कार्यवाही करने के निर्देश, बाउंड्री वॉल निर्माण व पौधारोपण कराकर ग्रीन बेल्ट की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश CTI चौराहा व चावला चौराहा के पास पाए गए गड्ढों पर त्वरित पैचवर्क कराते हुए एक घंटे में मार्ग को मोटरेबल किया गया, जोन-03 (फूल मंडी) क्षेत्र में पुनः अतिक्रमण पाया गया, ZSO जोन-3 को तात्कालिक अतिक्रमण हटवाने व स्थायी रोकथाम हेतु गश्ती दल तैनात करने के निर्देश, स्थानीय थाने को पत्र प्रेषित कर पुलिस सहयोग सुनिश्चित करने के निर्देश कार्यवाही करते हुए 12:00 बजे तक अतिक्रमण हटवाया गया, जोन-02 (श्याम नगर एवं वार्ड-74, शताब्दी पार्क) डोर-टू-डोर कलेक्शन, सफाई व्यवस्था एवं कार्मिक उपस्थिति की समीक्षा की गई शताब्दी पार्क में “शिवालय थीम पार्क” विकसित करने हेतु भूमि का सर्वे कर विस्तृत प्रस्ताव प्रस्तुत करने हेतु मुख्य अभियंता एवं पर्यावरण अभियंता को निर्देशित किया गया
जल निगम जलकल के अधिकारियों के साथ की गई एसटीपी प्लांट की समीक्षा : नगर आयुक्त द्वारा जलकल विभाग, नगर निगम, कानपुर में उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार समस्त सरकारी एवं अर्द्ध सरकारी भवनों पर अनिवार्य रूप से सोलर रूफटॉप संयंत्र स्थापित किये जाने हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई इस बैठक में नगर के विभिन्न स्थलों जैसे बिनगवा एसटीपी,पनकी एसटीपी, सजारी एसटीपी, समस्त जल शोधन संयंत्रों एवं जल-कल, नगर निगम के भवनों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित करने हेतु यूपीनेडा तथा केस्को के साथ समन्वय स्थापित कर त्वरित क्रियान्वयन के निर्देश दिए गए निर्देशित किया गया कि 25 किलोवाट से अधिक विद्युत भार वाले सरकारी, अर्द्ध सरकारी भवनों को रेस्को मोड में तथा 25 किलोवाट या उससे कम विद्युत भार वाले भवनों को कैपेक्स मोड में सोलराइज्ड किया जाए उक्त बैठक में यूपीनेडा, जलकल एवं जल निगम के अधिकारीगण उपस्थित रहे।