युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

पिता के अंतिम संस्कार में शामिल न हो पाने का था गहरा दुख

अर्पित यादव।
महाराजपुर। नरवल क्षेत्र के सिकठिया गांव में एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। युवक अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल न हो पाने को लेकर गहरे मानसिक तनाव में था।
मृतक की पहचान 25 वर्षीय अनिल साहू के रूप में हुई है, जो मुंबई की एक एल्युमिनियम फैक्ट्री में काम करता था। फरवरी में उसकी शादी साढ़ गांव की सेजल से हुई थी, जिसके बाद वह पत्नी के साथ मुंबई में ही रहने लगा था। गांव में उसके माता-पिता और दो बड़े भाई रहते हैं। परिवार के अनुसार, अनिल के पिता रामपाल साहू की 26 जुलाई को खेत से लौटते समय तालाब किनारे गिरने से मौत हो गई थी। परिवारजन उसे तत्काल अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस दुखद समय में अनिल तत्काल गांव नहीं पहुंच सका। 4 अगस्त को वह पत्नी के साथ गांव पहुंचा और पिता के अंतिम संस्कार में शामिल हुआ। लेकिन उसी शाम करीब 4 बजे अनिल बिना किसी को कुछ बताए घर से निकल गया। बाद में पता चला कि उसने फतेहपुर रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस और परिजनों को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अनिल की हाल ही में शादी हुई थी और भविष्य की कई जिम्मेदारियां उसके कंधों पर थीं। परिजनों का कहना है कि वह पिता की मृत्यु से बेहद दुखी था और खुद को इस गम से उबार नहीं पा रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद