हर घर तिरंगा फहराकर राष्ट्रभक्ति की भावना जगाएगी भाजपा

तिरंगा यात्रा में आपरेशन सिंदूर की सफलता की झलक भी दिखाई देगी।

घरों में परिवार के सबसे छोटे बच्चों से ध्वजारोहण कर सोशल मीडिया में अपलोड करेंगे।

‘हर घर तिरंगा’ अभियान के जरिए भाजपा राष्ट्रभक्ति की भावना जाग्रत करने में जुट गई है। पार्टी 10 से 15 अगस्त तक विभिन्न आयोजन करेगी। भाजपा कार्यकर्ता प्रत्येक घर, फैक्ट्री, दुकान, कारखाना, स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, सार्वजनिक स्थानों, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में तिरंगा फहराने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।
मंगलवार को केशव नगर से भाजपा दक्षिण पार्टी कार्यालय में हर घर तिरंगा अभियान की कार्यशाला का आयोजन किया गया।मुख्य अतिथि भाजपा कानपुर बुंदेलखंड के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, दक्षिण जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह सहित अन्य नेताओं ने इस अभियान को केवल झंडा फहराने तक सीमित न मानते हुए इसे राष्ट्रभक्ति का जनआंदोलन करार दिया।तिरंगा यात्रा में कार्यकर्ता सुरक्षा बलों एवं बलिदानियो के साथ-साथ रक्षा उपकरणों के प्ले कार्ड लेकर आगे आगे चलेंगे। इसके बाद 12 से 14 तक स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े स्मारकों, स्वतंत्रता आंदोलनो से जुड़े महत्वपूर्ण स्थानो के आसपास स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।प्रमुख रूप से पूर्व विधायक रघुनंदन भदौरिया, राम बहादुर यादव, गणेश शुक्ला, विनोद मिश्रा ,जसविंदर सिंह, मनीष त्रिपाठी, पंकज द्विवेदी, अर्जुन बेरिया, राजन चौहान, संजय कटियार , अनुराग शुक्ला, वीरेंद्र दिवाकर, रमाकांत शर्मा, शिवम मिश्रा ,तेज बहादुर यादव,अंकुर गुप्ता, अन्वेष शुक्ला , सहित सभी मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद